आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

GUI (Graphical User Interface) क्या है हिंदी में

What is GUI (GRAPHICAL USER INTERFACE) Based Operating System in Hindi-


graphical User Interface in hindi

GUI based operating system.

भारत में Operating System के तौर पर Windows का उपयोग ज्यादा किया जाता है जो चलाने में बहुत आसान है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले कंप्यूटर पर काम करने के लिए उसे Command देना पड़ता था यानि कंप्यूटर पर आज जो हम माउस से क्लिक करके कोई चीज खोल लेते हैं या उसे देखते हैं ऐसा नही था पहले हम चीजों को देख नही सकते थें आज के अपेक्षा पहले Computer पर कार्य करना मुश्किल था और हर कोई इसपर कार्य भी नहीं कर पाता था।


Operating System-

GUI Based Operating System क्या है यह समझने के लिए हमे यह जानना जरूरी है कि Operating System क्या है। इसके बारे में आपको पिछली पोस्ट में बताया जा चूका है जो आप यहाँ क्लिक करके देख सकते हैं। यहाँ पर आपको कुछ पॉइंट बताया गया है-

#ऑपरेटिंग सिस्टम एक ऐसा Software है जो Computer और उपयोगकर्ता के बीच Interface का कार्य करता है।  यह कंप्यूटर में लोड होने वाला पहला Program होता है। यह निर्देशों का समूह होता है जो की Storage Device ने Store होता है। बिना इसके हम कंप्यूटर पर कोई भी कार्य नहीं कर सकते। यह दो प्रकार के होते हैं-

1. CUI:- character user interface
2.GUI:-Graphical user interface


1.CUI:- character user interface:-

जैसा की ऊपर आपको बताया गया कि पहले कंप्यूटर पर काम करना आसान नहीं था। किसी काम के लिए Command का उपयोग करना पड़ता था। CUI User Friendly नही होता है। MS DOS इसका एक उदाहरण है , अगर आप देखना चाहते हैं कि Computer पहले कैसे काम करता था तो इसके लिए आप अपने Keyboard से Windows Key + R key एक साथ दबाइये आपके स्क्रीन पर RUN का बॉक्स खुलेगा उसमे cmd टाइप करके Enter कर दीजिए DOS Open हो जायेगा। कंप्यूटर में Command कैसे देते हैं अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें-


2. GUI Based Operating System-

आज के समय में इसका उपयोग होता है, इसमें हमे किसी Program को खोलने के लिए Command नहीं देना पड़ता है हम Mouse द्वारा क्लिक करके कोई Program खोल सकते हैं। हम माउस का इस्तेमाल करके Photo को Edit करते हैं। वीडियो को Open कर सकते हैं और कई कार्य बहुत आसानी से करते हैं यह तभी सम्भव है जब हम उन्हें देख पाएं और यह प्रकिया GUI (ग्राफीकल यूजर इंटरफ़ेस) के नाम से जानी जाती है। यह Interface का एक ऐसा प्रकार है जो की उपयोगकर्ता को Computer में Interface करने का अनुमति देता है। Graphical Icon ,
Touchpad , Mouse ,  Mouse , Keyboard , Touchscreen से हम  Input दे सकते हैं। इसका उदाहरण Windows Operating System है जिसका उपयोग आज के समय ज्यादा होता है। Chrome OS , Mac OS , Linux आदि इसके उदाहरण हैं।

इसके आ जाने से CUI ऑपरेटिंग सिस्टम का काम समाप्त हो गया है MS DOS पर कमांड देने की जरूरत पड़ती थी जिसे हर यूजर दे नहीं पाता था  और इसे चलाने के लिए लम्बा प्रोसेस होता था। लेकिन Windows Operating System को चलाना बहुत आसान है जो की GUI Based पर है।





उम्मीद है यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी आगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे Comment box के जरिये पूछ सकते हैं पोस्ट अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करें-