आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

computer ya laptop ko surkshit kaise rakhe

COMPUTER KO SURKCHIT KAISE RAKHE (कंप्यूटर को सुरक्षीत कैसे रखें)


कंप्यूटर के बारे में आप जानते ही होंगे कंप्यूटर किस प्रकार से हमारे लिए जरुरी है। कंप्यूटर पर अगर आप कार्य करते हैं तो उसे सुरक्षा देना भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि जबतक कंप्यूटर सुरक्षित नहीं होगा आपका काम भी नहीं होगा। अगर आपने हाल में ही कंप्यूटर को लिया है या आपके पास पहले से ही कंप्यूटर है। तो आपको उसके रख रखाव को लेकर जरूर चिंतित होंगे।
अगर आप ये चाहते हैं की आपका कंप्यूटर जल्दी खराब ना हो वो लंबे समय तक आपका साथ दे तो आपको कुछ तरीके अपनाने होंगे। तभी आपका साथ आपका कंप्यूटर देगा। एक बात हमेशा ध्यान में रखियेगा जब आप कंप्यूटर का ख्याल रखेंगे तो ही आपका कंप्यूटर आपका साथ देगा।

आपको निचे कुछ तरीके कंप्यूटर के रख रखाव के बारे में बताएं गये हैं। उन तरीकों को अपनाकर आप अपने कंप्यूटर को सुरक्षित रख सकते हैं।

1. अगर आपने नया कंप्यूटर खरीदा है। और आप इंटरनेट का भी प्रयोग करना चाहते हैं या करते हैं। तो आप अपने कंप्यूटर में एक अच्छा एंटीवायरस रखें। जिससे की वायरस का प्रभाव कंप्यूटर पर न पड़े।

आप एक बात का ध्यान दे आप फ्री एंटीवायरस अपने लैपटॉप में न रखें फ्री एंटीवायरस आपके कंप्यूटर को बेहतर सुरक्षा नहीं दे पाता है।

*एंटीवायरस क्या है इसकी अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें और एंटीवायरस के बारे में जानें।

2. आप अपने कंप्यूटर को बार बार फॉरमेट न करें। बार बार फॉरमेट करने पर आपका कंप्यूटर की हार्ड डिस्क ख़राब हो सकती है।

3. अगर आप चाहते हैं की आपका कंप्यूटर अच्छी स्पीड दे यानि की कंप्यूटर तेजी से काम करे तो आप अपने कंप्यूटर में जरुरी सॉफ्टवेयर ही डाले (इनस्टॉल) अगर कोई सॉफ्टवेयर आपके कंप्यूटर ने ऐसा हो जिसकी जरूरत आपको नहीं है उसे कंप्यूटर से हटा दे।

*कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर डालने का तरीका  जानने के लिए क्लिक करें।

*कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर हटाने के बारे में  जानकारी के लिए क्लिक करें।

3. अगर आप अपने कंप्यूटर को बंद करने के लिए पॉवर बटन का प्रयोग करते हैं तो आपकी ये सबसे बड़ी भूल है। सीधे पॉवर बटन के द्वारा कंप्यूटर को बंद करने से आपकी हार्ड डिस्क ख़राब होने का अधिक
चांस रहता है। आप अगली बार जब भी कंप्यूटर को बंद करे तो शटडाउन द्वारा ही बंद करें।

4. अगर आपके पास लैपटॉप है तो उसकी बैटरी पूरी तरह से डिसचार्ज न होने दें। इससे आपके लैपटॉप की बैटरी जल्दी ही ख़राब हो सकती है। आप यू.पी.एस. को भी पूरी तरह डिसचार्ज न होने दें।

5. आप अगर गेम खेलते हैं अपने कंप्यूटर पर तो बहुत बड़ी क्षमता वाली गेम न खेलें आप अपने कंप्यूटर की पूरी जानकारी ले ले की ये किस प्रकार है इसकी क्षमता कितनी है। आगर आप ऐसे गेम खेलते हैं जो आपके कंप्यूटर के क्षमता के बाहर है तो आपका कंप्यूटर ख़राब हो सकता है।

6. अगर आप अपने कंप्यूटर लैपटॉप में डी.वी.डी. (DVD) या सी.डी. (CD) लगाते हैं तो आप पहले ये देख लीजिये की उसपर कोई स्क्रेच तो नही है। स्क्रेच वाली डी.वी.डी. (DVD) या सी.डी. आपके कंप्यूटर को ख़राब कर सकती हैं।

ये जानकारी तो कंप्यूटर के अंदर की है आपके पास कंप्यूटर की सुरक्षा के लिए बाहरी जानकारी का भी होना जरुरी है। आपको इसके बारे में में निचे बताया गया है।


1. अगर आपके पास कंप्यूटर चलाने की जानकारी नहीं है तो आप इसकी ट्रेनिंग लें लें हो सकता है की जानकारी न होने के कारण आप अपने कंप्यूटर को खुद ही ख़राब कर दें।

2. अगर आप कंप्यूटर पर कार्य कर रहे हैं तो आप चाय काफी या किसी भी तरल पदार्थ का गिलास या कप अपने लैपटॉप के पास न रखें अगर गलती से भी कोई तरल पदार्थ आपके कीबोर्ड पर गिर गया तो आपके कीबोर्ड को नुकसान पंहुचा सकता है।

3. आप अपने लैपटॉप को हमेशा सुरक्षित स्थान पर ही रखें। ऐसा न करने से किसी से आपका लैपटॉप  गिर सकता है या दब सकता है। जिसके कारण आपको भरी नुकशान हो सकता है।

4. आप अपने कंप्यूटर को धूल से बचाये रखें अगर आपके कंप्यूटर में धूल घुस गया तो आपके DVD ROM पर धूल जम जाने से लैंस ख़राब हो सकता है। या DVD ROM जाम हो सकता है। धूल जम जाने के कारण कंप्यूटर के चिप और आईसी ठंडे नहीं हो पाते और गर्म होकर ख़राब हो सकते हैं। धूल के कारण आपका कीबोर्ड भी ख़राब हो सकता है। या उसकी बटन जाम हो सकती हैं।

5.हो सके तो अपने कंप्यूटर को कूलर वाले कमरे में न रखें इससे आपका जब आप बंद कमरे में कूलर को चलाते हैं तो कमरे में नमी बन जाती है जो आपके कंप्यूटर के मदर बोर्ड आदि में जम जाती है। आपके कंप्यूटर मॉनिटर को काफी नुकशान पहुचता है। LCD पर नमी जम जाने के कारण आपके LCD पूरी तरह से ख़राब हो सकता है।

7. कंप्यूटर को बंद करने के बाद उसे सूती कपड़े से भी ढक दें।

*क्या आपका कंप्यूटर धीमी गति से काम कर रहा है। इस पर क्लिक करके जाने की कंप्यूटर की स्पीड को कैसे बढ़ाएं।

*कंप्यूटर से सम्बंधित पोस्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें।