आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Google ke tricks aur tips hindi me

INTERNET TRICKS AND TIPS IN HINDI-


आप गूगल के बारे में जानते होगें। गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। गूगल के द्वारा हम कोई भी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। समय के साथ साथ गूगल में बहुत से सुधार किये गये हैं। और आगे भी किया जा रहा है।गूगल बहुत सारे टूल्स पर काम करता है। अगर आपको इसकी जानकारी हो तो आप इसका फायदा उठा सकते हैं। 


india help me

आज हम गूगल के कुछ टूल्स के बारे में आपको बतायेगें-

1- कैलकुलेटर>>

अगर आप कैलकुलेटर का उपयोग करना चाहते तो आपको कही जाने की जरूरत नहीं है बस आप अपने गूगल सर्च बॉक्स में जो आपको कैलकुलेट करना है वो टाइप कर दीजिये कैलकुलेटर आपके सामने होगा जिससे की आप बड़ी से बड़ी गड़ना आसानी से कर सकते हैं। जैसे 20+2  सर्च।

2-  तापमान>>

अगर आप अपने एरिया या कहीं का भी तापमान जानना चाहते हैं तो आप गूगल के द्वारा जान सकते हैं आपको कही दूसरे वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है आप बस गूगल सर्च बॉक्स में TEMP और अपने
उस एरिया का नाम टाइप कीजिये जहां का आपको तापमान जानना है। इसके द्वारा आप किसी भी देश या किसी भी शहर का तापमान आसानी से पता कर सकते हैं। जैसे- TEMP MUMBAI सर्च।


3- सूर्यास्त और सूर्योदय>>
 अगर आप किसी भी देश का सूरज उगने का समय या सूरज डूबने का समय जानना चाहते हैं यानि Sunrise या Sunset का समय तो गूगल सर्च बॉक्स के मदद से ये काम आप आसानी से कर सकते हैं। अगर आपको किसी देश का सूर्योदय का समय जानना है तो आप गूगल सर्च बॉक्स में Sunrise के साथ उस देश का नाम टाइप करके सर्च कर दीजिये। और सूर्यास्त के लिए Sunset के साथ उस देश का नाम टाइप करके सर्च कर दिजिए।
जैसे- Sunrise America ,  सर्च
Sunset America , सर्च।

4- समय>>

अगर आपको किसी देश का समय पता करना हो तो आप गूगल सर्च बॉक्स में Time के साथ उस देश का नाम टाइप करके सर्च कर दीजिये। जैसे- TIME INDIA सर्च


5- मुद्रा रूपांतरण( Currency Conversation)>>

अगर आप मुद्रा के बारे में जानकारी चाहते हैं। यानि अगर आप ये पता करना चाहते हैं की 1 डॉलर में कितने Indian रूपये आयेगें तो आपको गूगल सर्च बॉक्स में 1 usd to Indian Rupee टाइप करना होगा। इसी तरह आप अन्य देशों की मुद्रा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

6- जनसंख्या-

अगर आपको किसी भी देश जनसंख्या से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहिए तो आप गूगल सर्च बॉक्स में population के बाद उस देश का नाम टाइप कर दीजिये जहाँ की आपको जानकारी चाहिए आपको तुरन्त उस देश की जानकारी मील जायेगी।

7- अनुबाद>>

अगर आप किसी English शब्द का हिंदी मीनिंग जानना चाहते हैं तो बस गूगल सर्च में उस वर्ड को टाइप करके IN HINDI टाइप कर दीजिये आपको तुरन्त उस वर्ड की हिंदी पता चल जायेगी। जैसे- SUPPORT IN HINDI सर्च ये काम आप गूगल सर्च बॉक्स में ENGLISH TO HINDI टाइप करके भी कर सकते हैं। आपके सामने दो बॉक्स आयेगें एक में आपको वर्ड टाइप करना है। दूसरा आपको मीनिंग बताएगा।

8- map मैप>>

अगर आप दो शहरों की बिच की दुरी जानना चाहते हैं तो आप बस गूगल सर्च बॉक्स में कुछ इस तरह टाइप करके सर्च कर दीजिये Varanasi to Delhi आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो जायेगी।

2 comments:

  1. मेरा मोबाइल NOKIA 7210 supernova का है इसमे कैसे फ्री इन्टरनेट चलेगा आप मेरा GMAIL पर भेज देना bk474695@gmail.com

    ReplyDelete
  2. मेरा मोबाइल NOKIA 7210 supernova का है इसमे कैसे फ्री इन्टरनेट चलेगा आप मेरा GMAIL पर भेज देना bk474695@gmail.com

    ReplyDelete

अपने सवाल कमेंट बॉक्स के जरिये पूछें