आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Thande pani se nahane ka kya fayda hai

Thande pani se bhagana chahiye ya nahi. Thande pani se nahane ke kya fayde hain. Thanda pani sharir ke liye nuksan to nahi hai.



ठंडे पानी से नहाने का फायदा-


जैसा की आप जानते हैं कि पानी हमारे लिये कितनी जरुरी है। इसलिए जल को जीवन माना गया है और इसके बारे में कहा जाता है जल ही जीवन है। एक वयस्क पुरुष के शरीर में उसके कुल भार का 65 % पानी रहता है। तथा एक स्त्री के शरीर में उसके कुल भार का 52 % पानी रहता है। इसके साथ ही ठंडा पानी हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है जिसके बारे में हम इस पोस्ट में आपको बतायेगें की ठंडे पानी से नहाने के क्या फायदे हैं-

1. ठंडे पानी से नहाने से रक्त संचार होता है बेहतर-

अगर आप गर्म पानी से नहाते हो तो गर्म पानी से नहाना छोड़ दीजिए क्योंकि ठंडे पानी से नहाने से आपका रक्तसंचार अच्छा बना रहता है। साथ ही आपका इम्युनिटी यानि प्रतिरक्षा प्रणाली भी
मजबूत होती है। प्रतिरक्षा प्रणाली के मजबूत होने से शरीर में वाइट ब्लड शेल्स की बढ़ोतरी होती है जो की कई बीमारियों से लड़ने में सहायक है।

2.ठंडा पानी से नहाने से शरीर में होने वाले फायदे-

ठंडे पानी से अगर आप नहाते हैं तो आपके नीद न आने की बीमारी में बहुत फायदा होता है। इससे शरीर में अनिद्रा की बिमारी दूर होती है। साथ में स्वसन प्रणाली को अच्छा बनाते हुए थकान को दूर करने में भी लाभकारी है।

3. ठंडे पानी से नहाना त्वचा के लिए भी लाभकारी है-


ठंडा पानी आपके त्वचा को बेजान और रूखी होने से बचाता है। इससे आपकी त्वचा चमकदार बनती है। अगर आप कील मुहासों से परेसान हैं तो ठंडे पानी से नहाएं यह आपके त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा है। साथ में बालों को भी चमकदार बनाता है।

4. ठंडे पानी से नहाने से बालों की उम्र बढ़ जाती है-

हेयर एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर आप ठंडे पानी से अपने बाल को धोते हो तो आपके बालों की उम्र बढ़ जाती है। साथ ही साथ बाल चमकदार ही जाते हैं।

5. ठंडे पानी से नहाने से दिमाग रहता है फ्रेश-

अगर आप ठंडे पानी से नहाते हो तो आपका दिमाग हमेसा फ्रेश रहता है। आलस दूर होती है साथ में आप पुरे दिन तरो ताजा महसूस करते हैं। जब आप ठंडा पानी अपने सर पर डालते हैं तो एक शॉक जैसा लगता है आपके दिल की धड़कन भी थोड़ी बढ़ जाती है सांसे तेजी से चलने लगती है। इससे आपके शरीर का रक्त प्रवाह बढ़ जाता है आप तरो ताजा महसूस करने लगते हैं। कई एक्सपर्ट्स ने भी यह माना है कि ठंडे पानी से नहाने से दिमाग फ्रेश रहता है।

6. ठंडे पानी से नहाने से मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है-


अगर आप ठंडे पानी से नहाते हैं तो आपके मोटापे को कम करने ने भी यह मददगार साबित होता है। हमारे शरीर में दो तरह की फैट होती है पहला वाइट फैट जो बुरा होता है जिसे हम अपने खाने में रोज खाते हैं। यह हमारे शरीर के कई हिस्सों ने जमा हो जाता है। तथा दूसरा होता है ब्राउन फैट जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ठंडे पानी से नहाने से कैलोरी बर्न होने लगती है जो हमारे शरीर के लिए फायदेनन्द है। तथा मोटापा कम करता है।


7.ठंडे पानी से नहाने के अन्य लाभ-

ठंडे पानी से नहाने से क्रोनिक दर्द भी कम हो जाता है साथ ही साथ शरीर की सूजन और दर्द भी धीरे धीरे जाने लगते हैं। ठंडे पानी से नहाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शरीर में रक्त प्रवाह तेज होता है। यह थकान और तनाव दूर करने में भी सहायक है। इससे आपके सर दर्द की समस्या भी दूर होती है।

*स्वास्थ से जुड़ी पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें-

उम्मीद है यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो आप नीचे जाकर ईमेल आईडी द्वारा जुड़िये जब कोई नयी पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जायेगी। अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।