आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Vajan kaise badaye. Weight kaise badaye.

Wajan kaise badaye. Weight kaise badaye. Wajan kaise badate hai. Wajan badane ke ghrelu upay. Ghar pr wajan kaise badaye.



वजन कैसे बढ़ाएं-



शरीर का दुबला पतला होना भी अच्छा नहीं होता। आप अंदर से कितना भी मजबूत न हो लोग दुबले पतले शरीर को कमजोर ही समझते हैं। दुबला पतला शरीर दिखने में भी अच्छा नहीं लगता है। शरीर के पतले होने के कई कारण हो सकते हैं। जिसमे एक महत्वपूर्ण कारण है कि आपका खाना सही न होना। अगर खाना सही न हो तो वजन अपने आप कम होता है। दूसरा कारण पेट खराब रहना अगर आपका पेट खराब है खाना अच्छे से नहीं पचता या पेट में गैस बनी रहती है। यह सब कारण आपके सही वजन पाने में रुकावट पैदा करते हैं। सबसे पहले आपको इनसे छुटकारा पाना होगा। वजन बढ़ाने के लिए आपको क्या खाना पीना चाहिए इसके बारे में नीचे बताया गया है।

वजन बढ़ाने का आसान तरीका-

1. वजन बढ़ाने के लिए सबसे पहले अपने पेट को साफ रखें अगर पेट में कुछ दिक्कत है तो उसका इलाज करवाएं वजन बढ़ाने के लिए पेट का सही होना बहुत जरूरी है।

2. दूध के सेवन से वजन बढ़ता है। साथ में अगर आप केले का भी सेवन करते हैं तो आपका वजन अच्छी तरह से बढ़ेगा। अपने खाने के साथ दो तीन ग्लास दूध का सेवन करें तथा उसके साथ 3 से 6 केले रोजाना खाएं।



3. सुबह खाली पेट दूध के साथ खजूर खाने से भी वजन बढ़ता है। साथ में आप रात को सोयाबीन और चने को पानी में भिगोंकर रख दें और सुबह इसको खाएं साथ में एक ग्लास दूध पियें इससे आपका वजन बहुत तेजी से बढ़ेगा। तथा शरीर में शक्ति भी आएगी। अगर आपको थकान महसूस होती है। तो यह भी दूर हो जायेगी।

4. अगर आप अपने वजन को बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आप अपने सोने और जगने का समय बदलें रात को 8 से 9 बजे के बीच खाना खाकर थोड़ा टहलें इससे आपका पेट नहीं निकलेगा और 10 से 10:30 तक सो जाएँ और सुबह 4 या 5 बजे उठकर नंगे पांव घास पर टहलें अगर नंगे पांव नहीं टहल सकते हैं जूता पहन के टहलें। और ऊपर बतायी गयी चीजों का सेवन करें इससे आपको 15 से 20 दिन में अंतर दिखाई देने लगेगा।

5. घी के सेवन से भी वजन बढ़ता है आप जब रोटी खाने जाएँ तो उसमें थोड़ा घी मिला लें इससे आपके वजन में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

6. इसके साथ साथ आपको कुछ एक्सरसाइज़ करनी होगी जिससे आपकी बॉडी बिल्कुल फिट रहेगी। आप नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके देख सकतें हैं यहाँ आपको कुछ आसान एक्सरसाइज़ के बारे में बताया गया है।




7. अगर आप आलू के पराठे के साथ दही का सेवन करते हैं तो इससे भी आपका शरीर बनता है । छांछ से निकले हुए मक्खन में अगर आप मिश्री के साथ खाते हैं तो इससे भी आपकी सेहत बनती है।

8. काजू और बादाम को पीसकर दूध में मिलाकर पीने से सेहत बनती है साथ में ताकत और दिमाग की स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। अगर आप बादाम और किसमिस को रात में पीतल के वर्तन में पानी भरकर उसमे रख देते हैं और सुबह पानी से अलग निकालकर बादाम और किसमिस का सेवन करते हैं तो इससे बहुत ताकत मिलती है।

9. हमारे शरीर को पानी की जरूरत होती हैं शरीर की मांसोएशियों को सख्त बनाने के लिए पानी की जरूरत होती है। इसलिए आप सुबह उठकर सबसे पहले एक से दो ग्लास पानी पियें इससे आपक पेट अच्छी तरह से साफ होगा। और आप एक दिन में जितना हो सके पानी पिएं।

10. आप ज्यादा से ज्यादा फैट वाली चीजें खाएं जैसे घी , मक्खन , ऑलिव आयल , कैनोला ऑयल इसमें ज्यादा फैट होता है।


आप इन्हें भी देख सकते हैं-


उम्मीद है यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो आप नीचे जाकर ईमेल आईडी द्वारा जुड़िये जब कोई नयी पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जायेगी। अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।