आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Toned milk pine se kya fayda hai

डबल टोंड मिल्क पिने से फायदा-



जब दूध पीने की बात आती है तो लोग पाउडर वाला दूध नहीं पीना चाहते वे समझते हैं कि इसको पिने का कोई फायदा नहीं होता है। वे सुद्ध दूध ही पीना चाहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि डबल टोंड मिल्क में फुल क्रीम दूध की तरह सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। 


डबल टोंड मिल्क में कैल्शियम भी होता है जो हड्डीयों एवम दांतों मसल्स को मजबूती प्रदान करते हैं। इसमें प्रोटीन पाये जाने के कारण पचने में आसानी होती है। तो आइये देखते हैं डबल टोंड मिल्क पिने के फायदे-

1. डबल टोंड मिल्क में फैट की मात्रा कम होती है-



डबल टोंड मिल्क में फैट की मात्रा कम होती है
इसमें फैट की मात्रा 1.5 % होती है। इसको पिने से मोटापा नहीं बढ़ता साथ में यह हृदय का रोग भी नहीं होता। अगर आप मोटापे से परेसान हैं तो सुबह टोंड मिल्क पिए जिससे आपको भूख कम लगेगी और आपका मोटापा भी नहीं बढ़ेगा। जो लोग मोटापे से परेसान है वे डबल टोंड मिल्क का सेवन करें इससे उन्हें एनर्जी मिलेगी और मोटापा भी नहीं बढ़ेगा।


2. डबल टोंड मिल्क पोषण से भरा-

डबल टोंड मिल्क में पोषण भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे पेट के लिए सही होता है। डबल टोंड मिल्क में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पायी जाती है। यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को सही रखता है। डबल टोंड मिल्क के सेवन से दिल के दौरे जैसी बीमारियां नहीं होती है। डबल टोंड मिल्क मे भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेड पाया जाता है। इसके सेवन से आपको भरपूर मात्रा में पोषण तत्व की प्राप्ति हो जाती है।

3. डबल टोंड मिल्क बिटामिन डी से भरपूर-



डबल टोंड मिल्क में बिटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बिटामिन डी होने के कारण इसके सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। डबल टोंड मिल्क में बिटामिन डी होने के कारण यह शरीर में ज्यादा मात्रा में कैल्शियम अवशोषित करने में मददगार होता है। इससे थकान की समस्या भी दूर होती है। इसलिए डबल टोंड मिल्क के सेवन से आपको बिटामिन डी से होने वाले फायदे मिलते हैं।

4. डबल टोंड मिल्क में पोटैशियम का पाया जाना-

डबल टोंड मिल्क मे पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है इसके सेवन से शरीर में ब्लड पेसर लेवल सामान्य बना रहता है।

5. डबल टोंड मिल्क हड्डियों को मजबूत बनाता है-

डबल टोंड मिल्क के सेवन से आपकी हड्डियां
दात मजबूत होते हैं इसलिए डबल टोंड मिल्क पिने से घबराएं नहीं बल्कि उसका सेवन करके फायदे देखें।


उम्मीद है यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो आप नीचे जाकर ईमेल आईडी द्वारा जुड़िये जब कोई नयी पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जायेगी। अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।