आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

LED TV क्या है (LED Monitor in हिंदी)

What Is LED TV Or LED Screen:-


नमस्कार जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे विकास भी होता है। और साथ मे कई बदलाव भी होते रहें हैं। जैसे कि पहले CRT (Cathode Ray Tube) का उपयोग करते थे। जो स्थान भी ज्यादा लेते थे और इनका वजन भी ज्यादा था। फिर कई बदलाव हुए और LCD (Liquid Crystal Display) चलन में आएं जिनकी पिक्चर क्वालिटी में भी काफी सुधार हुआ थी साथ मे ये हल्के और कम जगह लेते थे। और इनसे के छोटी बड़ी चीजों का निर्माण भी सम्भव हुआ।

What is led screens in hindi


● इस पोस्ट में हम LED के बारे में जानेगे। आपने LCD और LED का नाम तो सुना ही होगा क्योकि आज के समय मनोरंजन के सबसे बड़े साधन LCD और LED है। चाहे वह हमारे घर पर LCD या LED TV हो या फिर कंप्यूटर का मॉनिटर हो जिसपर हम काम करते हैं। क्योंकि कंप्यूटर के सभी हिस्सों में सबसे जरूरी हिस्सा डेस्कटॉप होता है। क्योकि कंप्यूटर द्वारा दिये गए आउटपुट को यह दिखाता है।

● कंप्यूटर डेस्कटॉप को जानकारियों को दिखने के लिए मॉनिटर की जरूरत होती है जहाँ उन सभी जानकारियों को प्रोजेक्ट किया जा सके और हम उन्हें देख पाते है। बिना इसके हम अपना कार्य नही कर सकते हैं। हम क्या कर रहें हैं ये हम केवल डेस्कटॉप पर ही देख सकते हैं।

LED क्या है (What is LED):-


LED का पूरा नाम Light Emitting Diode है जिसे हम शार्ट में LED कहते हैं। LED एक सेमी कंडक्टर डिवाइस होता है जो विधुत करंट मिलने पर लाइट पास करता है और Display दिखता है। इसकी रोशनी ज्यादा चमकीली नही होती और इसकी तरंग की दुरी भी एक ही होती है। ये अपनी बैकलाइट रोशनी के लिए डायोड का इस्तेमाल करता है। 

इसके रंगों का प्रकार भी बाकि डिस्प्ले यंत्रों से ज्यादा साफ़ होता है. इनकी कीमत LCD से ज्यादा होती है, साथ ही इन्हें LCD का ही नया वर्जन माना जाता है. LED को IRED भी कहा जाता है क्योकि LED से जो आउटपुट निकलता है उसकी रेंज लाल, हरी या नीली होती है. LED में दो सेमी कंडक्टर होते है पहला P- Type Semiconductor और दूसरा N- Type Semiconductor. इनका वजन LCD से भी ज्यादा हल्का होता है, साथ ही ये उनसे ज्यादा पतली होती है।

● LED दो प्रकार की होती है एक डायरेक्ट LED और दूसरी एज-लिट एलईडी . डायरेक्ट एलईडी इससे ब्राइटनेस यानी रोशनी और डार्कनेस यानी अंधेरे को अधिक अच्छे तरीके से स्क्रीन पर डिस्पले करने में मदद मिलती है।

● एज-लिट LED स्क्रीन के किनारों पर मौजूद छोटे डायोड की मदद से प्रकाशित होते हैं. और ये डायरेक्ट LED मॉडल से अातौर पर हल्के होते हैं इसमें कोल्‍ड कैथोड तकनीक का प्रयोग किया गया है और इसमें लिड तकनीक का प्रयोग टीवी के अलावा नोटबुक, मोबाइल फोन, डीवीडी प्लेयर और वीडियो गेम आदि में किया जा रहा है और इसकी कीमत  LCD से थोड़ी ज्यादा होती है।

● सब मिलाकर देखा जाए तो LED टीवी वास्तव में  , LCD टीवी ही है। जो पीछे से LED द्वारा प्रकाशित होती है न कि परम्परागत फ्लुरोसेंट प्रकाश (CCFL) से। एलईडी टीवी में भी छबि तो एलसीडी द्वारा ही निर्मित होती है। बस LED , LCD का ही नया सुधरा हुआ रूप है।

LED की। विशेषताएं :-


* बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी।
* बिजली की कम खपत।
* ज्यादा कार्यक्षमता।
* अधिक चमकीला डिस्प्ले।
* बेहतर कांट्रास्ट।
* पतले पैनल।


उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी इसी तरह की और अधिक जानकारी पाने के लिए आप हमसे फेसबुक पर जुड़ सकते हैं। अगर आपका कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते हैं।

Also Read:-