आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Dato ko swasth aur chamkadar kaise banaye

दांतों को स्वस्थ और चमकदार बनाना-

दांतों की सही तरीके से देखभाल न करने के कारण ये खोखले होकर गिरने लगते हैं। अगर सही समय पर इनका उपचार न किया जाएँ तो मसूड़े भी खराब हो जाते हैं। दांतों में दर्द की समस्या सुरु हो जाती है। दांत के चमकदार और स्वस्थ होने पर ही व्यक्ति का चेहरा अच्छा लगता है। अगर सही समय पर आपने अपने दांतों की साफ सफाई और देखभाल पर ध्यान नहीं दिया तो इसे निकालने की नौबत आ जाती है। 




यही नहीं दांतों में दुर्गन्ध सम्बन्धी समस्या आ जाती है मुह से बोलने पर बदबू आती है। जिसे सामने खड़ा व्यक्ति बिल्कुल पसंद नहीं  करता है। अगर आप इन सबसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो दांतों की देखभाल अच्छे तरीके से करें।
हमारे दांतों के दो भाग होते हैं शीर्ष और जड़ शीर्ष वाले भाग को हम देख सकते हैं पर जड़ वाला भाग दिखाई नहीं देता है। यह हमारे मसूड़ों के अंदर दबा रहता है। एक वयस्क व्यक्ति में 32 स्थायी दांत होते हैं जिनका अलग अलग कार्य होता है। तो आइये देखते हैं दांतों की देखभाल कैसे करें-

* सुबह साम खाना खाने के बाद ब्रश जरूर करें।

* मीठा खाने के बाद पानी से कुल्ला करें।

* समय समय पर डॉक्टर की सलाह लें दांतों का         चेकप करवाएं।

1. पिले दांतों को चमकदार बनाये-

पिले दांत दिखने में भी अच्छा नहीं लगता है। इससे पुरे चेहरे की सुंदरता गायब सी हो जाती है। चाहे स्त्री हो या पुरुष पिले दांत का होना किसी को अच्छा नहीं लगता है। 



अगर आपके दांत पिले हो गए हो आप दातों के पीलेपन से परेसान हैं तो यह तरीका आपके दांतों को चमकाने में मददगार साबित हो सकता है-

सबसे पहले थोड़ा सा नमक लें और उसे विनेगर में मिलाएं। अगर विनेगर न हो तो नमक को नींबू के रस में मिलाएं। और एक चम्मच में नमक रख ले सबसे पहले अपने ब्रश को नमक और विनेगर के घोल या नमक और नींबू के घोल में डुबोएं।

फिर ब्रश को निकालकर चम्मच में रखे नमक में डीप करें और अपने दांतों को अच्छी तरीके से 2 मिनट तक ब्रश करें। यह काम अगर आप हप्ते में दो बार भी करते हैं तो आपके दांतों से पीलापन दूर हो जायेगा। दांत चमकदार दिखने लगेंगे।

2- दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनायें-

दांतों का चमकदार होना ही जरुरी नहीं है उनका स्वस्थ और मजबूत भी बने रहना चाहिए। दांतों के लिए हमेसा मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें। दिन में दो बार अच्छे तरीके से ब्रश करें। सुबह उठकर पहले ब्रश करें फिर रात को खाना खाने के बाद अच्छी तरह से ब्रश करें। ऐसा करने से दांत में फसा खाना निकल जाता है।

हप्ते में एक बार माउथवॉस करें। 6 महीने में कम से कम एक बार दांतों के डॉक्टर से दांतों की जाँच करवाएं।




आप इन्हें भी देख सकते हैं-


उम्मीद है यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो आप नीचे जाकर ईमेल आईडी द्वारा जुड़िये जब कोई नयी पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जायेगी। अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।