आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Blogger me search description kaise lagaye

(Blog me search description kaise Set karte hai. Search description Kaise lagaye blogger me. Blog post Me search description kaise lagaye Blogger ki post me search description  Kaise add kare.)


सर्च डिस्क्रिप्शन-
जब हम अपना अकाउंट ब्लॉगर पर बना लेते हैं। और नया पोस्ट लिखना स्टार्ट कर देते हैं तो अपने ब्लॉग को ट्रैफिक में लाने के लिए हमे बहुत सारे बदलाव करने पड़ते हैं ब्लॉग में। इन्ही में से एक है सर्च डिस्क्रिप्शन जो की बहुत जरूरी है ब्लॉग को ट्रैफिक में लाने के लिए।


अगर आप एक सफल ब्लॉगर बनना चाहते हैं तो ब्लॉगर में कुछ ऐसे ऑप्शन है जिसकी मदद से आप एक अच्छा ब्लॉगर बन सकते हैं। इस पोस्ट में ये बताया गया है कि ब्लॉगर के हर पोस्ट में सर्च डिस्क्रिप्शन कैसे लगाते है। जो की बहुत ही आसान है। लगभग हर ब्लॉगर अपने ब्लॉग में सर्च डिस्क्रिप्शन लगाता है।



हम ये मान के चलते हैं कि आपने अपना अकाउंट ब्लॉगर पर बना लिया होगा और आप पोस्ट कैसे लिखें इसके बारे में भी जान गये होगें। हम हमे अपने ब्लॉग में सर्च डिस्क्रिप्शन लाना है। तो इससे पहले यह जान लीजिये सर्च डिस्क्रिप्शन क्या होता है और ब्लॉग में इसे लगाने से फायदा क्या है।

सर्च डिस्क्रिप्शन क्या होता है-

सर्च डिस्क्रिप्शन ब्लॉगर का एक टूल है जो की पोस्ट लिखने के समय दिखाई देता है। अगर आपने नया ब्लॉग बनाया है और सर्च डिक्रिप्शन को इनेबल नहीं किया है तो यह पोस्ट लिखते समय नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसे इनेबल करना पड़ता है। इसे ब्लॉग पोस्ट करना बहुत ही आसान होता है। सर्च डिस्क्रिप्शन में पोस्ट से
समन्धित बाते लिखी जाती है। जब कोई विजिटर सर्च करता है तो उसे सर्च डिक्रिप्शन दिखाई देता है जिससे वह समझ जाता है कि आपने पोस्ट में क्या लिखा है। 

हम अपने ब्लॉग में जो जानकारी देते हैं उसके बारे में कुछ शब्दों में विजिटर को समझना सर्च डिस्क्रिप्शन कहलाता है। क्योंकि सर्च डिस्क्रिप्शन गूगल सर्च में दिखाई देता है। उसको देखने मात्र से यह पता चल जाता है कि अपने क्या जानकारी शेयर की है।सर्च डिस्क्रिप्शन ब्लॉग में ट्रैफिक लाने का अच्छा माध्य्म है।

सर्च डिस्क्रिप्शन लगाने से फायदा क्या है-

जैसा की ऊपर बताया गया है कि सर्च डिस्क्रिप्शन क्या होता है तो आप समझ गए होगें की इसे पोस्ट में लगाने से क्या फायदा है मैं आपको इसके कुछ फायदे के बारे में बता देता हूँ।

1. सर्च डिस्क्रिप्शन लगाने से हमारे ब्लॉग के विजिटर ये समझ लेते हैं कि हमने ब्लॉग में क्या लिखा है।

2. हमारे ब्लॉग पर विजिटर आने लगते हैं जिससे हमारे ब्लॉग की ट्रैफिक बढ़ने लगती है।

3. सर्च डिस्क्रिप्शन में जो भी हम लिखते हैं वो सर्च करने पर सर्च रिजल्ट में आता है।

4. सर्च डिस्क्रिप्शन से हमारे ब्लॉग के पोस्ट की रैंक बढ़ती है। 


5. अगर हम सर्च डिस्क्रिप्शन ब्लॉग के हर एक पोस्ट में नहीं लगाया है तो हमारे पोस्ट के सुरु के 150 शब्द सर्च में दिखाई देते हैं।

ब्लॉग के हर एक पोस्ट में सर्च डिस्क्रिप्शन कैसे लगाएं-

हम ये मान कर चलते हैं कि आप ये समझ गए होगें की सर्च डिस्क्रिप्शन क्या होता है और ब्लॉग के हर एक पोस्ट में इसे लगाने से फायदा क्या है। अब आप देखिये की ब्लॉग के पोस्ट में सर्च डिस्क्रिप्शन कैसे लगाएं।

सबसे पहले आप अपने ब्लॉग के पेज पर जाइये वहां न्यू पोस्ट पर क्लिक कीजिये और राईट साइड में आपको पोस्ट सेटिंग का ऑप्शन दिखाई देगा। उसमे आप देखेंगे कि 5 ऑप्शन दिखाई देगें-


1. LEVEL
2. SCHEDULE
3. PERMALINK
4. LOCATION
5. OPTION

इसमें हमें एक और ऑप्शन सर्च डिस्क्रिप्शन का लाना है। तो आप नीचे दिए गए स्टेप को देखिये।

1ST STEP-

आप अपने ब्लॉग के DASHBOARD में जाइये उसके बाद SETTING के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये फिर SEARCH PREFERENCES पर क्लिक कीजिये। उसमे META TAG का ऑप्शन होगा उसमे edit पर क्लिक कीजिये। ये सब आप नीचे इमेज में भी देख सकते हैं।

DASHBOARD >> SETTING >> SEARCH PREFERENCES >> META TAG >> EDIT.




2ND STEP-

EDIT पर क्लिक करने के बाद आपको YES पर क्लिक करना है। उसके बाद एक बॉक्स आएगा जिसमे आप अपने ब्लॉग के बारे में 150 शब्दों में लिखें। 150 शब्दों से ज्यादा ना लिखें। जैसे- आपने ब्लॉग किस टॉपिक पर बनाया है। इसमें आप लोगों को क्या जानकारी देते हो आप लिख सकते हैं। इसके बाद SAVE CHANGE बटन पर क्लिक कर दीजिए।



ये आपके ब्लॉग के होम पेज का डिस्क्रिप्शन हो गया अब जब भी कोई आपका ब्लॉग ओपन करेगा तो ये दिखाई देगा।

3RD STEP-

अब हमें अपने ब्लॉग के पोस्ट में सर्च डिस्क्रिप्शन लिखना है इसके लिए आप अपने ब्लॉग में न्यू पोस्ट पर क्लिक करें। या किसी लिखे हुए पोस्ट के एडिट पर क्लिक करें आप देखेगें की राईट साइड में जो पाँच ऑप्शन है उसमें एक और ऑप्शन होगा SEARCH DESCRIPTION का। इससे आपके पोस्ट सेटिंग में 6 ऑप्शन हो जायेगें।



4RTH STEP-

अब आप जो पोस्ट लिखेगें उस पोस्ट के बारे में 150 शब्दों में लिखें यहां ध्यान रखें कि अपने विजिटर को 150 शब्दों में समझाने की कोशिश करें। 150 शब्द से ज्यादा ना लिखें। जैसे मना की आपने कंप्यूटर के इतिहास के
बारे में पोस्ट लिखा है। तो आप सर्च डिस्क्रिप्शन में ये लिख सकते हैं कि आपने कंप्यूटर के इतिहास के बारे में क्या क्या जानकारी दी है। सर्च डिस्क्रिप्शन में लिखने के बाद DONE के बटन पर क्लिक करें। अब ये ऑप्शन आपके हर ब्लॉग पोस्ट में आएगा।




आप इन्हें भी देख सकते हैं-


आज आपने देखा की ब्लॉगर की हर पोस्ट में सर्च डिस्क्रिप्शन कैसे लगाते हैं। उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो आप नीचे जाकर ईमेल आईडी द्वारा जुड़िये जब कोई नयी पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जायेगी। अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।