आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Blog ke post me link kaise lagaye

Blogger ke post me link kaise add Kare. Post ke bich me link kaise Lagate hai. Blog me link kya hota

Hai. Link kaise add kare blog ke hr Post me.



ब्लॉगर पर फ्री वेबसाइट बनाकर आपने पोस्ट लिखना भी सुरु कर दिया होगा। पोस्ट एडिटर और पोस्ट कैसे लिखते हैं ब्लॉग में मैंने इसके बारे में पूरी जानकारी भी अपने ब्लॉग पर पोस्ट किया था। अगर आप नहीँ जानते कि ब्लॉग पोस्ट एडिटर और नया पोस्ट कैसे लिखते हैं ब्लॉग में तो नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक कर कीजिये।



आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊँगा की ब्लॉग में लिंक क्या होता है। और इसे लगाने से फायदा क्या है। साथ में इसे कैसे लगाते हैं ब्लॉग में इसके बारे में भी आपको बताऊँगा।

link (लिंक) क्या होता है-


लिंक ब्लॉग में एक बहुत ही अच्छा टूल है। इसके द्वारा आप पोस्ट के बीच में कहीं भी किसी दूसरे आर्टिकल का लिंक लगा सकते हैं जिसपर अगर कोई क्लिक करता है तो वो सीधा उस आर्टिकल पर पहुच जाता है जिसकी लिंक आपने अपने पोस्ट में लगा रखी है।

Link (लिंक) लगाने से फायदा क्या है-

लिंक हमारे पोस्ट से रिलेटेड आर्टिकल को एक जगह पर दिखाने का अच्छा जरिया है। जैसा की मैं यह पोस्ट ब्लॉगर पर लिख रहा हूँ तो मैं इस पोस्ट में ब्लॉगर से रिलेटेड किसी दूसरी पोस्ट की लिंक लगा दूँ तो अगर विज़िटर उस लिंक पर क्लिक करेगा तो दूसरी पोस्ट जिसकी लिंक लगी है उसपर पहुच जायेगा जैसे-


जो मैंने ऊपर लिखा है कि सर्च डिस्क्रिप्शन लगाये ब्लॉगर की हर पोस्ट में यह एक लिंक है जब आप इसपर क्लिक करेगें तो उस पोस्ट पर पहुँच जाएंगे। ऐसे ही बहुत सारी लिंक मैं अपने पोस्ट में लगता हूँ। इससे विज़िटर को ब्लॉगर से रिलेटेड आर्टिकल इधर उधर ढूढ़ने की जरूरत नहीँ पड़ती वह सीधा लिंक पर क्लिक करके उस पोस्ट पर जा सकता है। इससे आपके विज़िटर भी बढ़ते हैं। यह बहुत ही बढ़िया टूल है ब्लॉगर का और इसे ब्लॉग के हर पोस्ट में लगाना भी बहुत आसान है- जैसा की मैंने पहले पोस्ट में ब्लॉग में पेज बनाने के बारे में बताया था


*आप इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते है।

आप पेज के द्वारा अपने पोस्ट को अलग अलग रख सकते हैं और यह काम लिंक के द्वारा किया जा सकता है। जब कोई उस पेज पर क्लिक करेगा जैसे मानो आपने मोबाइल का पेज बनाया और अपने ब्लॉग में मोबाइल से जुड़ी सभी पोस्ट को पेज में लिंक करा दिया तो उस पेज पर क्लिक करने पर मोबाइल से जुड़े सारे आर्टिकल विज़िटर के सामने आ जायेंगे जिससे की वह लिंक पर क्लिक करके देख सकता है। तो आइये जानते हैं कि ब्लॉग के पोस्ट या पेज में लिंक कैसे लगाएं दोनों का प्रोसेस एक ही है-

1ST STEP-

आप अपना अकाउंट ब्लॉगर पर खोलकर ब्लॉगर डेशबोर्ड पर आ जाइये। उसके बाद अगर आपको किसी पोस्ट में या नयी पोस्ट में या पेज पर लिंक लगाना हो उसे खोलिये। मैं यहां आपको पेज में लिंक लगाने के बारे में बता
रहा हूँ सबका प्रोसेस एक ही है। आप पेज को खोलकर उसे टाइप कीजिये जिसकी लिंक आपको लगानी है। जैसे मुझे ब्लॉग के सर्च डिस्क्रिप्शन वाली पोस्ट की लिंक इस पोस्ट में लगानी है तो मैं कुछ इस तरह टाइप करूगां

*ब्लॉगर की हर पोस्ट में सर्च डिस्क्रिप्शन कैसे
लगाएं।


ये सब प्रोसेस आप  इमेज में भी देख सकते हैं।

2ND STEP-

अब आपने जो टाइप किया है उसे सेलेक्ट कर लीजिये और ऊपर LINK लिखा हुआ दिखाई देगा उसपर क्लिक कीजिये।


3RD STEP-
अब आपके स्क्रीन पर लिंक का बॉक्स खुलेगा जो इस प्रकार से होगा।


1.Text to display इस खाने में आपके सेलेक्ट किये हुए शब्द दिखाई देगें।

2.Link to- इस वाले बॉक्स में आप उस पोस्ट के यूआरएल (URL) को कॉपी करके इसमें पेस्ट करिये जिस पोस्ट की लिंक आपको लगानी है। यानि उस पोस्ट के लिंक को दूसरे वाले खाने में भरना है।

3. Web Address- अगर यह वेब एड्रेस है तो इसपर टिक पहले से ही लगा रहेगा। Email Address- अगर आपकी लिंक ईमेल एड्रेस है तो दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करिये।

4.Open This Link a New Window- इसका मतलब अगर कोई आपकी लिंक खोलेगा तो वह दूसरे नयी विंडो में खुलेगी। अगर आप इसपर से टिक हटा देते हैं तो आपकी लिंक उसी विंडों में खुलेगी।

अब आप अपने लिंक को भरकर या कॉपी पेस्ट करके OK पर क्लिक कर दीजिए।


इतना करते ही आपकी लिंक लग जाएगी। ऐसा आप पोस्ट के बीच में भी कर सकते हैं। आप अपने ब्लॉग के पोस्ट के बीच में बहुत ज्यादा लिंक न लगाएं क्योंकि इससे विजिटर को पोस्ट देखने में दिक्कत होती है। आप 4 से 5 लिंक पोस्ट के बीच में लगा सकते हैं और सबसे लास्ट में 4 से 5 लिंक लगा सकते हैं जैसा की मैंने लगाया है। लिंक ध्यान से लगाये ऐसा ना हो की आपने टाइप कुछ और किया है और लिंक कुछ और लगी हो। आर्टिकल से रिलेटेड क अगर आप लगाते हैं तो यह अच्छी बात है।

आज आपने ब्लॉग के पोस्ट पेज में लिंक कैसे गाये इसके बारे में देखा। उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। आप हमारे साथ जुड़े रहिये हम आपको मोबाइल , कंप्यूटर इन्टरनेट , ब्लॉगर से जुड़ी जानकारी देते रहेगें। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो आप नीचे जाकर ईमेल आईडी द्वारा जुड़िये जब कोई नयी पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जायेगी। अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।

6 comments:

  1. apke jaisa comment box kaise lagaye apne blog me?

    ReplyDelete
  2. blog ke post me google play store ke app ka link kaise lagaye?

    ReplyDelete
  3. Yh comment box.blogger me phle se hi rahta hai. Aur google play store ki link ke bare me mai jld hi post likhuga

    ReplyDelete
  4. Nice article also check it out guyz!!!❤
    https://thennblogs.blogspot.com

    ReplyDelete
  5. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  6. Very helpful this information.

    ReplyDelete

अपने सवाल कमेंट बॉक्स के जरिये पूछें