आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Blogger blog me page kaise banaye

Blog me page kaise bnate hain. Blog me page kaise lagate hai. Blog Me page lagane se fayda kya hai. Blogger me page kaise lagaye.



ब्लॉगर सिखने और दूसरों को अपनी जानकारी देने के लिए बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है। ब्लॉग के जरिये हम अपनी बात अपनी जानकारी दूसरों तक पहुचाते हैं। मैं भी अपने ब्लॉग पर कुछ ऐसी जानकारी देता हूँ की जिससे की आपको फायदा हो। अगर आप एक ब्लॉगर हैं तो आपके लिए अपने ब्लॉग में पेज लगाना बहुत जरुरी है। इसीलिए हम आज इस पोस्ट में देखेगें की ब्लॉग में पेज कैसे लगाते हैं। और साथ में ये भी जानेगें की पेज लगाने से हमारे ब्लॉग में क्या फायदा है।


ब्लॉग में पेज क्या होता है-


ब्लॉग में About us पेज Contact us पेज और Privacy Policy पेज और अपने आर्टिकल के कैटगरी से जुड़ें पेज आप बना सकते हैं। जैसे ABOUT US पेज पर कोई क्लिक करेगा तो ये देखेगा की आपने अपने बारे में और अपने ब्लॉग के बारे में क्या लिखा है। इसी तरह PRIVACY POLICY पेज में आप ब्लॉग के नियम और शर्तों के बारे में लिख सकते हैं। आर्टिकल से जुड़ें पेज में आप क्या क्या पोस्ट लिखते हैं। जैसे मोबाइल कंप्यूटर इन्टरनेट पर तो आप मोबाइल के आर्टिकल के लिए मोबाइल का पेज बना सकते है। इसी तरह कंप्यूटर के लिए कंप्यूटर का। ब्लॉग में पेज का बस टाइटल ही दीखता है। जैसे Contact us , privacy policy आदि। जब कोई इसपर क्लिक करेगा तो यह खुलेगा।

पेज बनाने से फायदा क्या है ब्लॉग में-

ब्लॉग में पेज बहुत जरूरी होता है जैसे की आप अपनी प्राइवेसी पालिसी का पेज लगाते हैं अपने ब्लॉग में तो आपका विजिटर उसपर क्लिक करके जान सकता है कि आपके ब्लॉग को देखने के लिए क्या नियम और शर्ते हैं।

जैसे आप यहां क्लिक करके INDIA HELP  ME का प्राइवेसी पालिसी पेज देख सकते हैं।

इसी तरह कांटेक्ट US पेज बनाकर आप अपने विजिटर से जुड़ सकते हैं। ABOUT US पेज बनाकर आप अपने और अपने ब्लॉग के बारे में अपने विजिटर को जानकारी दे सकते हैं। और आप अपने आर्टिकल का कैटेगरी वाइज पेज बनाकर सारे पोस्ट एक एक कैटगरी में लगा सकते है। जैसा की आप नीचे इमेज में देख सकते हैं। INDIA HELP ME का पेज है-



इसमें INTERNET MOBILE COMPUTER आदि का पेज दिखाई दे रहा है जब कोई इसपर क्लिक करेगा तो उस कैटगरी से जुड़ी जानकारी आ जायेगी। हम अपने ब्लॉग पर हजारों पोस्ट लिखते हैं पर पोस्ट को आपके विजिटर के सामने लाने का तरीका है कैटगरी वाइज पेज बनाना जैसे की आप ऊपर ब्लॉगर के पेज पर बस क्लिक करेगें तो आपके सामने ब्लॉगर से जुड़ी सारी जानकारी आ जायेगी जो की मैंने अपने ब्लॉग पर लिखी है। तो आप समझ गए होगें की ब्लॉग में पेज क्या होता है और इससे फायदा क्या है। अब आप देखिये की ब्लॉग में पेज कैसे बनाते हैं।

1ST STEP-

सबसे पहले आप ब्लॉगर पर जाकर अपने ब्लॉग को खोलिये। और अपने ब्लॉग के डेशबोर्ड पर आ जाइये। वहाँ आपको PAGES का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक कीजिये। और राईट साइड में न्यू पेज (NEW PAGE) पर क्लिक कीजिये। ये सब प्रोसेस आप नीचे इमेज में भी देख सकते हैं।


BLOGGER DASHBOARD >> PAGES >> NEW PAGE

2ND STEP-

NEW PAGE का ऑप्शन जब खुल जाए तो आप उसमे जिस टॉपिक पर पेज बना रहे हैं वो टाइटल (TITLE) वाले बॉक्स में लिखिए।



जैसा की privacy policy पर अगर पेज बना रहें हैं तो टाइटल में privacy policy लिखिए अगर मोबाइल पर पेज बना रहे है तो मोबाइल लिखिए। और पोस्ट एडिटर में उसकी जानकारी भरिये। और लास्ट में PUBLISH पर क्लिक कर दीजिए। आप देख सकते हैं कि आपका पेज बन गया है।


 इसी तरह आप और भी पेज बना सकते हैं। पेज को ब्लॉग में कैसे दिखाएँ इसके बारे में मैं आपको अगली पोस्ट में  बताऊँगा।


आप इन्हें भी देख सकते हैं-


आपने इस पोस्ट में देखा की ब्लॉग में पेज से लगाते हैं और यह होता क्या है। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो आप नीचे जाकर ईमेल आईडी द्वारा जुड़िये जब कोई नयी पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जायेगी। अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।