आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Masudo ki sujan aur payriya ko kaise thik kare

Masudo ki sujan kaise dur kare. Masudo ko swasth kaise banaye. Patrika ko kaise thik kare. Patrika ka ilaj ghar par kaise kare.



मसूड़ो के सूजन और पायरिया का इलाज-



स्वस्थ दांत स्वस्थ व्यक्ति के पहचान होते हैं। अगर आपके दांत स्वस्थ और चमकदार हैं तो चेहरे की सुंदरता और बढ़ जाती है। लेकिन कुछ दांतों के ऐसे रोग है जिससे मुह से बदबू आना, मसूड़ों का सूज जाना , मसूड़ों से खून आना आदि होता रहता है। अगर इनका सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो ये ख़राब हो जाते हैं और टूट जाते हैं। अगर आप पायरिया और मसूड़ो के सूजन से परेसान है तो यह पोस्ट आपके लिए है इसमें आपको पायरिया और मसूड़ों के सूजन को स्वस्थ रखकर दांतों को मजबूत कैसे बनायें इसके बारे में बताया गया है।

पायरिया के लक्षण-

पायरिया दातों का एक रोग है जिसमे मसूड़ो से खून निकलने लगता है। इसमें मुह से बदबू भी आने लगती है। आप भले ही रोजाना ब्रस क्यों न करते हों अगर जीभ की सफाई नहीं करते या अच्छे से नहीं करते तो बैक्टीरिया के इन्फ़ेक्सन से पायरिया होने का खतरा बन जाता है। पायरिया में मुह से बदबू आने लगती है। मसूड़े से खून आते हैं तथा मसूड़े सूज जाते हैं। मसूड़ो पर छाले पड़ जाते हैं। 

सामान्य शरीर में यह कैल्सियम की कमी के कारण होता है। पायरिया का सही समय पर इलाज जरुरी है अगर इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो आपके दांत गिरने लगेंगे। तो आइये देखते हैं पायरिया से बचने के उपाय-

1. आप रोजाना सुबह उठकर ब्रस तो करते हैं। इसके साथ आप अपने जीभ की अच्छी तरह से सफाई भी कीजिये। साथ में सरसो के तेल में नमक मिलाकर दांतों और मसूड़ो पर अच्छी तरह से लगाएं और मुह को साफ करें।

2. निम् की पत्तियों की राख और कोयले का चूरा कपूर को एक साथ मिलाएं और रात को जब खाना खाकर सोने जाये तो इसे दांतों और मसूड़ों पर अच्छी तरह से लगाएं फिर मुह साफ कर लें। ऐसा करने से आपको पायरिया से राहत मिलेगी।

3. अमरुद के सेवन से भी दांत मजबूत होते हैं साथ में चमकदार भी। अमरुद में बिटामिन c पाया जाता है। जो की दांतों के लिए अच्छा होता है। कच्चे अमरुद में नमक लगाकर खाएं इससे दात मजबूत होते हैं।

4. सरसो के 4 से 5 बूंद तेल में थोड़ा सा नमक और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर दांतों और मसूड़ों में अच्छे से लगाएं और थोड़ी देर रुककर मुह अच्छे से साफ कर लें।



5. नीबू के रस में सहद मिलाकर दांतों और मसूड़ो पर अच्छे से लगाएं इससे पायरिया में लाभ होगा।

6. 4 से 5 लौंग लें और एक ग्लास पानी में डालकर गर्म करें। जब यह पिने योग्य हो जाये तो इसे मुह में 1 से 2 मिनट तक रखे और कुल्ला करें। इससे पायरिया और मुह के बदबू से राहत मिलेगी।

7. आंवले को चबा कर खाएं और आंवले का रस पिए इससे पायरिया की बीमारी ठीक होगी।

8. आम की गुठलियों को पीस कर पाउडर बना लें और रोज इसे दांतों और मसूड़ों पर मंजन करे ऐसा करने से पायरिया ठीक होता है।

9. प्याज के एक टुकड़े को गर्म करें। जब यह खाने योग्य हो जाये तो इसे दांतों के नीचे दबाएं और जीभ से टुकड़े को मसूड़ों के इर्द्ध गिर्द्ध घुमाएं। ऐसा करने से दांत दर्द बंद होगा पायरिया से छुटकारा मिलेगा और दांत मजबूत होगें।

10. व्हीटग्रास के रस को मुह में लेकर कुल्ला करें। ऐसा करने से पायरिया से छुटकारा मिलेगा।


मसूड़ों के सूजन दूर करने के तरीके-

अगर आप मसूड़ों के सूजन से परेसान हैं तो हम आपको कुछ तरीके इस पोस्ट में बता रहें हैं जिन्हें आजमा कर आप देखें इससे जरूर आपको फायदा होगा।

1. पानी में नीबू के रस को मिलाकर मुह में 10 से 20 सेकंड तक रखे और कुल्ला करें ऐसा करने से मसूड़ों की सूजन और मुह की बदबू जैसी समस्या दूर होती है।

2. अदरक को पीस कर उसमे अच्छे तरह से थोड़ा नमक मिलाएं। फिर उसे मसूड़ों पर लगाएं। ऐसा करने से मसूड़ों का दर्द कम होगा तथा सूजन भी दूर होगी।



3. कपूर को अरंडी के तेल में मिलाकर अच्छे से मंजन करें। इससे से मसूड़ों की सूजन कम होगी। दर्द से भी आराम मिलेगा।

4. आजवाइन को भून लें फिर इसका पाउडर बना लें आजवाइन पाउडर में 2 से 3 बून्द सरसों का तेल मिलाएं। फिर इसे मसूड़ों पर अच्छे से लगाएं। इससे मसूड़ों के सूजन कम हो जायेगें।

loading...
5. हल्के गर्म पानी को मुह में लेकर कुल्ला करे   इससे मसूड़ों की सूजन कम होगी।


आप इन्हे भी देख सकते है -

उम्मीद है यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो आप नीचे जाकर ईमेल आईडी द्वारा जुड़िये जब कोई नयी पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जायेगी। अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।

1 comment:

  1. Sir mujhe 5 monts ho muh se badbu aur masudo me sujan blood v aa rha hai ..plz.. is ka upay batade

    ReplyDelete

अपने सवाल कमेंट बॉक्स के जरिये पूछें