आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Blog title description kaise lagaye blogger me image kaie set kare

Blog me title description kaise  set Kare. Blog me title description Lagane ki jankari hindi me. Blog ka Title kaise change kare. Blog me Description kaise badle. Blog me Image kaise set kare.



अगर आपने अपना फ्री ब्लॉग ब्लॉगर पर बना लिया है और पोस्ट भी लिखना सुरु कर दिया है। तो ये जानकारी जो इस पोस्ट में दी गयी है आपके काम आ सकती है। जैसा की मैंने पहले बताया था कि ब्लॉगर पर फ्री ब्लॉग बनाने के बाद हमे बहुत सारे बदलाव करने पड़ते हैं ताकि हमारा ब्लॉग दिखने में सही लगे। और हमारे ब्लॉग की रैंक भी अच्छी हो। इसलिए आज इस पोस्ट में मैं आपको ब्लॉग की टाइटल और डिस्क्रिप्शन के बारे में बताऊँगा। ब्लॉग में टाइटल और डिस्क्रिप्शन क्या होता है। और इसे अपने ब्लॉग में कैसे लगाते है। और टाइटल और डिस्क्रिप्शन को कैसे बदलते हैं इन सब के बारे में आपको बताया गया है।


ब्लॉग में TITLE और DESCRIPTION क्या होता है-

ब्लॉगर मे पोस्ट का भी टाइटल होता है और सर्च डिस्क्रिप्शन भी जिसके बारे में मैं पहले बता चुका हूँ। अगर आप पोस्ट टाइटल के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें।


और ब्लॉग में सर्च डिस्क्रिप्शन क्या होता है इसके बारे में भी मैंने बताया है आप क्लिक करके देख सकते हैं।

ब्लॉग पोस्ट के टाइटल और डिस्क्रिप्शन हर नये पोस्ट के साथ बदलते हैं। पर इस पोस्ट में मै आपको ब्लॉग के टाइटल और डिस्क्रिप्शन के बारे में बताऊँगा जिसे की बदला नहीं जाता है।


अगर आपको जरूरी लगे तभी ब्लॉग में टाइटल डिस्क्रिप्शन बदल सकते हैं। ब्लॉग का टाइटल आपके ब्लॉग का पता होता है जैसे की मेरे ब्लॉग का टाइटल है INDIA HELP ME और मेरे ब्लॉग का डिस्क्रिप्शन है MOBILE COMPUTER INTERNET MAKE MONY IN हिंदी। ब्लॉग टाइटल को हम ब्लॉग का पता कह सकते हैं। और डिस्क्रिप्शन यह बताता है कि आप अपने ब्लॉग में क्या क्या जानकारी देते हैं। आप किस टॉपिक पर पोस्ट लिखते है। ब्लॉग में डिस्क्रिप्शन और टाइटल कैसे लगाते हैं ये जानने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना पड़ता है-


1. आप किस टॉपिक पर ब्लॉग बना रहे है वो आप पहले ही सोच समझकर ब्लॉग के डिस्क्रिप्शन में लिखें। 

2. अगर आपका ब्लॉग कंप्यूटर से रिलेटेड है तो आप डिस्क्रिप्शन में COMPUTER KI JANKARI भर सकते हैं। जैसे मेरा ब्लॉग कंप्यूटर मोबाइल इंटरनेट मेक मनी से रिलेटेड है तो मैंने डिस्क्रिप्शन में Computer mobile Internet make money in hindi लिखा है।
3. डिस्क्रिप्शन देखने से पता चल जाता है कि आप क्या लिखते हैं अपने ब्लॉग में इसलिए डिस्क्रिप्शन सही लिखें। अपने विज़िटर को गुमराह न करें।

4. ब्लॉग टाइटल में आप अपने साइट यूआरएल को भर सकते हैं। जैसे मेरा टाइटल है INDIA HELP ME।

5. ब्लॉग के टाइटल और डिस्क्रिप्शन को बार बार नहीं बदलना चाहिए इसलिए आप पहली बार में यह कन्फर्म कर ले की आपका टाइटल क्या रहेगा और डिस्क्रिप्शन क्या। इसे बार बार बदलने पर ब्लॉग को सर्च करने में परेशानी आती है।

तो आप समझ गए होंगे की ब्लॉग में टाइटल और डिस्क्रिप्शन क्या होता है। अब आप नीचे दिए हुए स्टेप को ध्यान से देखें-


ब्लॉगर में डिस्क्रिप्शन और टाइटल कैसे
लगाते हैं-

1ST STEP-

सबसे पहले आप ब्लॉगर पर जाकर अपने अकाउंट को खोलिये और ब्लॉगर डेशबोर्ड में जाइये वहाँ पर लेआउट (LAYOUT) पर क्लिक कीजिये। LAYOUT जब खुल जाए तो आप राईट साइड में HEADER के EDIT पर क्लिक करिये। आप ये सब प्रोसेस नीचे इमेज में भी देख सकते हैं।



BLOGGER DASHBOARD >> LAYOUT >> HEADER >> EDIT

2ND STEP-

EDIT पर क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा CONFIGURE HEADER के नाम का जिसमे की आपको BLOG TITLE और BLOG DESCRIPTION का ऑप्शन दिखाई देगा। अब आप ब्लॉग टाइटल में अपने ब्लॉग का
टाइटल भरें और डिस्क्रिप्शन में अपने ब्लॉग का डिस्क्रिप्शन। जैसे की मैंने ऊपर आपको बताया है। इसको भरने के बाद SAVE बटन पर क्लिक कर दें अब आपका ब्लॉग टाइटल और डिस्क्रिप्शन SAVE हो जायेगा आप अपने ब्लॉग के पोस्ट को खोलकर देख सकते हैं।



ब्लॉग में टाइटल डिस्क्रिप्शन कैसे बदलें-

इसको बदलने का वही प्रोसेस है जो इसे लगाने में ऊपर बताया गया है। आप अपने ब्लॉग के LAYOUT में जाकर HEADER में EDIT पर क्लिक करके अपने ब्लॉग के टाइटल और डिस्क्रिप्शन को बदल सकते हैं। पर आप इसे बार बार न बदले तो ही अच्छा होगा।

ब्लॉग में इमेज कैसे लगाये-

हर ब्लॉगर अपने ब्लॉग पर एक इमेज लगाते हैं जिसपर उनके ब्लॉग का नाम होता है। यह हमारे ब्लॉग की पहचान होती है। जैसा की मेरे ब्लॉग का इमेज है INDIA HELP ME का इसी तरह आप अपने ब्लॉग के नाम से इमेज बनाकर लगा सकते हैं। इसको लगाने का प्रोसेस बहुत ही आसान है।


जैसा की मैंने ऊपर बताया था कि ब्लॉग में टाइटल और डिस्क्रिप्शन कैसे लगाते हैं। उसमे description के नीचे IMAGE का ऑप्शन होगा उसमे CHOSE FILE पर क्लिक करके अपने इमेज को अपलोड कर सकते हैं। और
लास्ट में SAVE बटन पर क्लिक करके इसे SAVE कर दीजिए आपके ब्लॉग में टाइटल डिस्क्रिप्शन और इमेज तीनो सेट हो जायेगें।




आप इन्हें भी देख सकते हैं-

आज आपने देखा की ब्लॉग में डिस्क्रिप्शन और टाइटल क्या होता है। और इसे कैसे लगाया जाता है। उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो आप नीचे जाकर ईमेल आईडी द्वारा जुड़िये जब कोई नयी पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जायेगी। अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।