आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Blog se navbor ko kaise htaye

Blogger se nav bar ko kaise htate Hai. Blogger se navbar  ko kaise off Kare. Nav bar kya hota hai ise blog Se kaise hataye.



पिछली पोस्ट में आपने देखा की कैसे ब्लॉगर पर आप फ्री में ब्लॉग या वेबसाइट बना सकते हैं। और पोस्ट लिखकर कैसे पब्लिश करते हैं। जैसा की मैं पहले बता चुका हूँ की ब्लॉग में अच्छी डिज़ाइन का होना बहुत जरूरी है। अगर हमारे ब्लॉग का लुक अच्छा नहीं है तो हमारे ब्लॉग पर विजिटर नहीं आते है। ब्लॉग बनाने बाद हमे कई तरह के बदलाव करने पड़ते है ब्लॉगर में जैसे मैंने पिछली पोस्ट में बताया कि ब्लॉग के हर एक पोस्ट में सर्च डिस्क्रिप्शन कैसे लगाते है। यह भी हमारे ब्लॉग में पहले से नहीं लगा होता है इसे हमें लगाना पड़ता है।



ब्लॉग बनाने के बाद हम जब पोस्ट लिखना सुरु कर देते हैं तो हमे इसके साथ साथ अपने ब्लॉग के डिज़ाइन की तरफ भी ध्यान देना होता है। आज हम इस पोस्ट में देखेगें की navbor क्या होता है और इसे ब्लॉग से कैसे हटाते है।


आइये सबसे पहले यह जान लेते हैं कि Navbar होता क्या है।

NAV BAR-

ब्लॉगर पर जब हम अपना अकाउंट बना लेते हैं और पोस्ट लिखकर पब्लिश कर देते हैं तो उस पोस्ट को अगर आप देखेंगे उसके ऊपर एक नेविगेशन बार (NAVIGATION BAR) होता है। NAVBAR हमारे ब्लॉग के पोस्ट में सबसे ऊपर दिखाई देता है। NAVBAR सिर्फ एक ब्लॉगर के मदद के लिए होता है। इसपर क्लिक करके डायरेक्ट अपने ब्लॉग के डेशबोर्ड में जा सकता है। NAVBAR बस हमारे लिए एक शार्ट कट है। लेकिन हमारे विजिटर को इसकी जरूरत नहीं होती है। यह हमारे ब्लॉग में ऊपर होता है इसलिए यह देखने में भी अच्छा नहीं लगता। यहाँ पर आप एक विजिटर की तरह सोच कर देखें। NAVBAR में क्या क्या होता है नीचे देखें-

B- इसमें B के आइकॉन जैसा होता है जिसका मतलब ब्लॉगर से है अगर आप इसे क्लिक करेगें तो BLOGGER खुल जायेगा।

SEARCH BAR- यहाँ से अपने ब्लॉग में सर्च किया जाता है।

GOOGLE+ इसमें गूगल प्लस बटन भी होता है जिसके द्वारा अपने पोस्ट को आप गूगल प्लस पर शेयर कर सकते हैं।


NEXT BLOG- नेक्स्ट ब्लॉग पर क्लिक करने पर ब्लॉगर का कोई दूसरा ब्लॉग खुल जाता है।

EMAIL ID-नेक्स्ट ब्लॉग के बाद आपकी ईमेल आईडी दिखाई देती है जिससे आप लॉगइन हैं।

NEW POST- न्यू पोस्ट पर क्लिक करके नया पोस्ट लिख सकते हैं ब्लॉग में।

DESIGN- डिज़ाइन पर क्लिक करके आप अपने ब्लॉग के टेम्प्लेट वाले ऑप्शन में जा सकते हैं।

SIGN OUT- इसपर क्लिक करके आप अपने ब्लॉग में लॉग आउट (LOG OUT) कर सकते है।

यही कुछ ऑप्शन होते है NAVBAR में जो जिसकी जरूरत एक विजिटर को नहीं है। इसकी कोई खास जरूरत आपको भी नहीं होती क्योकि आप अपने ब्लॉग में लॉगिन करके डायरेक्ट ही सारा काम कर सकते हो।

NAVBAR हटाने से फायदा-

NAVBAR हटाने से आपको फायदा ही फायदा है इसे हटाने पर आपका ब्लॉग वेबसाइट की तरह दिखने लगता है। आपके ब्लॉग की डिज़ाइन अच्छी लगने लगती है। इसको हटाने से आपको बस इतना फर्क पड़ेगा की आपको ब्लॉगर के डेशबोर्ड में जाकर काम करना होगा। जैसे नया पोस्ट लिखना। साइन आउट करना। पोस्ट शेयर करना। मैं आपसे इतना कहूंगा कि इसे हटाने में हमारा फायदा ही फायदा है नुकशान नहीं। क्योकि हमारे विजिटर को हमारा ब्लॉग अच्छा लगेगा तभी वो हमारे ब्लॉग पर आएगा।

ध्यान दें- अगर आप NAVBAR को अपने ब्लॉग से हटाने के बाद अपने ब्लॉग का टेम्प्लेट बदलते हैं तो आपके ब्लॉग पर NAVBAR फिर से लग जायेगा जिसे आपको वापस हटाना पड़ेगा। 

तो आप समझ गए होगें की ब्लॉगर में NAVBAR क्या होता है और इसे हटाने से क्या फायदा है। अब आप देखिये ब्लॉग से NAVBAR कैसे हटाएँ-

ब्लॉगर से NAVBAR कैसे हटाएँ-

ब्लॉगर से NAVBAR हटाना बहुत ही आसान है आप नीचे दिए गए स्टेप्स को देखें-

1ST STEP-

सबसे पहले आप ब्लॉगर पर अपने अकाउंट में जाएँ वहा से ब्लॉगर के डेशबोर्ड में जाएँ डेशबोर्ड में लेआउट (LAYOUT) का ऑप्शन होगा उसपर क्लिक करें। LAYOUT पर क्लिक करने पर NAVBAR नाम का एक WIDGET दिखाई देगा उसमे EDIT (एडिट) का ऑप्शन होगा उसपर क्लिक करें। आप ये सब नीचे इमेज में भी देख सकते हैं।




BLOGGER DASHBOARD >> LAYOUT >> NAVBAR >> EDIT.

2ND STEP-

जब आप एडिट (EDIT) बटन पर क्लिक करेगें तो एक पेज खुलेगा NAVBAR CONFIGURATION का। जिसमे की आप ऑफ (OFF) के बटन पर क्लिक करके SAVE के बटन पर क्लिक कर दीजिए। आपके ब्लॉग से NAVBAR हट जायेगा। अब आप अपने ब्लॉग के पोस्ट को खोलकर देखिये आपके पोस्ट के ऊपर जो NAVBAR दिखाई देता था वो अब हट गया है।


अगर आपको ये लगता है कि आपके ब्लॉग में NAVBAR रहना चाहिए। या अपने NAVBAR को बदलना चाहते हैं तो आप वापस डेशबोर्ड में जाकर LAYOUT पर क्लिक करें और NAVBAR में EDIT के ऑप्शन पर क्लिक करके आप वापस NAVBAR के ऑप्शन पर पहुच जायेगें से आप अपने NAVBAR को लगा सकते हैं इसमें NAVBAR के बहुत सारे ऑप्शन दिए रहते हैं।

BLUE , TAN , BLACK SILVER आदि। आपको जिस navbar को लगाना है उसपर क्लिक करके SAVE बटन पर क्लिक कर दीजिये आपके ब्लॉग में NAVBAR वापस आ जायेगा।


आप इन्हें भी देख सकते हैं-

आज आपने देखा की ब्लॉगर में NAVBAR क्या होता है। और NAVBAR हटाने से क्या फायदा है। और इसे ब्लॉग से कैसे हटाये। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपना सवाल पूछ सकते हैं।  ब्लॉगर पर आईडी बनाने के बाद हमे बहुत सारेबदलाव करने पड़ते है। जो की मैं आपको बताऊँगा । बस आप हमारे साथ जुड़े रहिये। अगर आप नए पोस्ट की अपडेट अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो नीचे जाकर अपने ईमेल द्वारा हमसे जुड़िये। जब कोई नई पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जयेगी।