आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Kil muhase masse ko kaise hataye

Kil muhaso ko chehre se kaise hataye. Masse ko chehre se kaise hataye. Masse ko hatane ka tarika hindi me. 



मस्से को कैसे हटाये-

मस्से उम्र बढ़ने के साथ साथ गर्दन के पीछे चेहरे पर या कहीं और निकल सकते हैं। अगर ये मस्से चेहरे के अलावा गर्दन पर हो या कहीं ऐसे जगह निकले हो जहाँ ये लोगों को दिखाई नहीं पड़ते  तो ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। लेकिन ये अगर चेहरे पर निकल जाये तो ये साफ दिखाई पड़ते हैं। जिससे चेहरा अच्छा नहीं लगता है।

ये दूसरे लोगों को आसानी से दिखाई देने लगते हैं। कई बार ये मस्से को न हटाया जाए तो ये कैंसर जैसी खतरनाख बीमारी का रूप धारण कर लेते हैं। ऐसे समय मस्सों को हटाना ही उचित रहता है। मस्से को हटाने के लिए इस पोस्ट में जो तरीका बताया गया है वह बिल्कुल आसान है इस तरीके द्वारा आप घर बैठे ही मस्से हटा सकते हैं-

मस्से क्यों होते हैं-

आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा की आखिर मस्से क्यों होते हैं और कैसे होते हैं। मस्से होने का कारण इन्फ़ेक्सन है। जो पेपीलोमा नामक वायरस से होता है। स्किन पर पेपीलोमा नामक वायरस के कारण छोटे छोटे खुरदुरे दाने जैसे निकल आते हैं यही मस्से होते हैं। ये मस्से 10 से 12 प्रकार के होते हैं। कुछ काले कुछ स्किन के रंग जैसे कुछ भूरे होते हैं जो मस्से त्वचा के रंग जैसे होते हैं वे आसानी से लोगों को दिखाई भी नहीं देते हैं। 

और लोग इनपर ध्यान भी नहीं देते हैं। अगर ये बड़े हो जाते हैं तो खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास जाना चाहिए।


कैंसर जैसी खतरनाख बीमारी भी हो सकती है-

आमतौर ओर जानकारी न होने के कारण लोग इन्हें इग्नोर कर देते हैं। पर वे ये नहीं जानते कि वे एक खतरनाख बीमारी को पाल रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति के मस्से जन्मजात हैं यानी जन्म के समय से ही हैं तो खतरा नहीं रहता है। लेकिन किसी व्यक्ति के मस्से अचानक हो जाये या 30 से 35 वर्ष के उम्र के बाद हो तो ये बात साधारण नहीं है। आप इसे इग्नोर न करे अपने डॉक्टर से सलाह लें। क्योंकि इससे कैंसर जैसी खतरनाख बीमारी का खतरा काफी बढ़ जाता है।


खतरनाख है मस्से-

अगर किसी के चेहरे या शरीर के किसी भाग पर मस्से हैं तो उन्हें कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए अगर मस्से में कभी खुजली होती है या मस्से से खून निकल आता है तो ऐसी बातों को यु ही हल्के में न ले ये खतरा हो सकता है इसलिए डॉक्टर से जरूर मिलें।

मस्से को फ़ोड़े और काटे नहीं-

चेहरे पर मस्से होने से लोगो को इसे कटवाना या फोड़कर हटाना सही लगता है। पर ऐसा काम नहीं करना चाहिए मस्से में जो वायरस होता है वो शरीर में अन्य स्थानों पर जा सकता है तथा और मस्से हो सकते हैं। अगर एक आदमी के मस्से का वायरस दूसरे व्यक्ति में चला जाये तो इससे दूसरे व्यक्ति को भी मस्से हो सकते हैं।


मस्से को जड़ से खत्म करने या हटाने के लिए क्या करें-

मस्से को जड़ से खत्म करना हर किसी की इच्छा होती है। इसके लिए आप प्याज के एक टुकड़ें को काटकर मस्से पर लगाएं दिन में दो से चार बार यही काम करें इसमें आपको प्याज के एक टुकड़े को लेकर जहाँ मास्सा है वहाँ पर रगड़ना है। दिन में दो से चार बार तथा यही काम आप लगातार 20 से 30 दिनों तक करें आपके मस्से हमेसा के लिए गायब हो जायेगें।


* आप इन्हें भी देख सकते हैं-


उम्मीद है यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो आप नीचे जाकर ईमेल आईडी द्वारा जुड़िये जब कोई नयी पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जायेगी। अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।