आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Blog me email subscribe box kaise lagaye

Email box kaise lagate hai blog me. Blog me email subscribe box kaise lagaye. Blog me feedburner email subscribe box kaise lagaye.



मैंने अपनी पिछली पोस्ट में feedburner के बारे में बताया था कि यह एक गूगल की ही सर्विस है और हमे हमारे विज़िटर से ईमेल के माध्य्म से हमे जोड़ती है। इसके साथ मैंने feedburner पर अकाउंट कैसे बनाएं इसके बारे में भी बताया था। 


ब्लॉग में EMAIL SUBSCRIBE बॉक्स लगाने के लिए हमारे पास feedburner पर अकाउंट होना चाहिए। आज के पोस्ट में हम Email
subscription Widget के बारे में जानेंगे यह होता क्या है। और इसे लगाने से हमारे ब्लॉग में क्या फायदा है।


EMAIL SUBSCRIPTION क्या होता है-


आप जब किसी साइट या ब्लॉग पर जाते होंगे तो नीचे एक बॉक्स दिखाई देता होगा जिसमें ईमेल को एंटर करने का ऑप्शन होगा।  

यही ईमेल Subscription बॉक्स होता है। जब हम इसे अपने ब्लॉग पर लगाते हैं और विज़िटर इस बॉक्स में अपने ईमेल आईडी द्वारा Subscribe करता है तो हमारे ब्लॉग पर पब्लिश किये हुए नये पोस्ट उसके मेल पर चली जाती है। और विज़िटर उसे पढ़ सकता है। ईमेल
Subscription बॉक्स को हम फॉलो बॉक्स भी कह सकते हैं। एक तरह से हमारा विज़िटर हमारे ब्लॉग को फॉलो करता है अपने ईमेल के द्वारा।

यह सर्विस मुफ्त है। इसका कोई चार्ज आपको नहीं देना है। आज के समय में हर ब्लॉगर इसका फायदा लेता है। अगर आप पहले से ब्लॉगिंग कर रहे हैं या आप नए ब्लॉगर हैं और इसके बारे में आप नहीं जानते हैं तो आप अपने ब्लॉग में ईमेल Subscription बॉक्स जरूर लगाइये।

एक बार इसके बारे में मैं क्लियर कर दूँ-

जब कोई विज़िटर हमारे ब्लॉग पर कोई पोस्ट पढ़ता है और उसे हमारे ब्लॉग की पोस्ट अच्छी लगती है तो वह हमारे ब्लॉग से ईमेल के द्वारा जुड़ सकता है ताकि जब भी हम कोई नई पोस्ट लिखें उसे वह पढ़ सके।


Email Subscription Widget लगाने से क्या फायदा है-


* ब्लॉग के विज़िटर हमारे साथ जुड़ जाते हैं।
* हमारी पोस्ट उनके ईमेल आईडी पर चली जाती है जिससे वह आसानी से उसे देख सकते हैं।
* जब विज़िटर हमारे पोस्ट को देखता है तो हमारे ब्लॉग की रैंक भी अच्छी होती है।
* यह ब्लॉग और विज़िटर के नजरिये से भी अच्छा है।
* इससे ब्लॉग के विज़िटर बढ़ते हैं और ब्लॉग की ट्रैफिक भी बढ़ती है।

क्या चाहिए ब्लॉग में Email Subscription Widget लगाने के लिए-


1. हमारे पास एक ब्लॉग या वेबसाइट होनी चाहिए।
* फ्री ब्लॉग या वेबसाइट कैसे बनायें।
2. Feedburner पर हमारा अकाउंट होना चाहिए।
* Feedburner पर अकाउंट कैसे बनाये?

आप समझ गए होंगे Email Subscription Widget क्या होता है। और इसे ब्लॉग में लगाने
से क्या फायदा है। तो आइये देखते हैं ब्लॉग में 

Email Subscription Widget कैसे लगाएं-
आप नीचे दिए हुए स्टेप को देखिये।


1ST STEP-

सबसे पहले अपने FEEDBURNER अकाउंट में लॉगिन कीजिये। और अपने ब्लॉग के FEED पर क्लिक कीजिये।

2ND STEP-

ब्लॉग के FEED पर क्लिक करने पर ऐसा पेज खुलेगा-



1. PUBLICIZE पर क्लिक कीजिये।
2. EMAIL SUBSCRIPTIONS पर क्लिक कीजिये।
3. Activate पर क्लिक कर दीजिए।


3RD STEP-

एक्टिवेट होने के बाद कुछ ऐसा पेज खुलेगा-



1. Successfully का मैसेज दिखाई देगा आपके स्क्रीन पर।
2. आपके पेज पर जो कोड है उसे कॉपी कर लीजिए। यह आप इमेज में भी देख सकते हैं।

4RTH STEP-

कोड कॉपी करने के बाद ब्लॉगर पर जाकर अपने ब्लॉग को खोलिये और ब्लॉगर डेशबोर्ड पर आ जाइये।


LAYOUT के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये-


LAYOUT पर क्लिक करने पर राईट साइड में ADD A GADGET का ऑप्शन होगा उसपर क्लिक कीजिये।

5FTH STEP-
ADD A GADGET पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा जिसमे HTML JAVA SCRIPT वाले ऑप्शन पर क्लिक कीजिये।


6TH STEP-
HTML JAVA SCRIPT पर क्लिक करने पर जो पेज खुलेगा उसमे FEEDBURNER से कॉपी किया हुआ HTML CODE बॉक्स में पेस्ट कर दीजिए। और SAVE पर क्लिक करके SAVE कर दीजिए।


1. Title- अगर टाइटल में कुछ लिखना चाहते हैं तो लिख सकते हैं जैसे- ईमेल द्वारा हमसे जुड़ें
या अपने ईमेल द्वारा Subscribe करें या हमारे ब्लॉग की अपडेट पाने के लिए Subscribe करे आप कुछ भी अपने हिसाब से लिख सकते हैं।
2. दूसरे वाले ऑप्शन में बॉक्स है जिसमे आपको HTML CODE पेस्ट करना है।
3. लास्ट में SAVE की बटन पर क्लिक करें।
अब आपके ब्लॉग में EMAIL SUBSCRIPTION WIDGET लग गया है आप अपने ब्लॉग को खोलकर देख सकते हैं-


* आप इन्हें भी देख सकते हैं-


आज आपने देखा की ब्लॉग में Email Subscription Widget कैसे लगाते हैं उम्मीद है यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो आप नीचे जाकर ईमेल आईडी द्वारा जुड़िये जब कोई नयी पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जायेगी। अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।