आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Blog website se paise kaise kamaye

Blog ya website banakar paise kaise Kamaye. BidVertiser se paise kaise Kamaye. BidVertiser ke add kaise Lagaye blog pr. Blogger se paise Kaise kamaye. Blog pr add kaise lagate hai. Bidvertiser pr account Kaise banaye.



जब हम अपना फ्री ब्लॉग ब्लॉगर पर बना लेते हैं और नया पोस्ट लिखना सुरु कर देते हैं तो अब हमारा काम ब्लॉग पर ऐड लगाने का होता है। जिससे की हमारी इनकम हो सके।



ब्लॉग पर add लगाने से पहले हमें कुछ बातों का ध्यान देना पड़ता है। जो की बहुत जरुरी है इसके साथ में हम ये जानेगें की ऐड कैसे ब्लॉग पर लगाते हैं और कैसे हमारी इनकम होती है और ऐड से मिले हुए पैसे कैसे हमारे अकाउंट में आते है।

ऐड लगाते समय कुछ ध्यान देने योग्य बातें-

अगर आप नए ब्लॉगर हो तो मै आपको बता दू की ब्लॉग या वेबसाइट से पैसे कमाने का सबसे अच्छा जरिया एडसेंस (ADSENSE) है जो की हमारे ब्लॉग में पहले से रहता है पर इसपर हम अकाउंट तब तक नही बना सकते जब तक की हमारे ब्लॉग पर 30 से 40 अच्छा पोस्ट ना हो और हमारा ब्लॉग कम से कम 6 महीने पुराना ना हो। ब्लॉग बनांने के बाद कोई ब्लॉगर 6 महीने तक इंतजार नहीं करता है। इसलिये कुछ और भरोसेमंद साइट हैं जिनका ऐड लगाकर आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं और जब ADSENSE आपके ब्लॉग में एक्टिवेट हो जाये तब ADSENSE के ऐड लगा लीजिये। ब्लॉग में ऐड लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान देना पड़ता है हमे-

* आप अपने ब्लॉग में कुछ अच्छी पोस्ट लिखने के बाद ही ऐड लगाएं।

* ब्लॉग पर विजिटर ठीक ठाक आने चाहिए तभी आपकी इनकम होती है।

* अपने ब्लॉग पर ज्यादा ऐड न लगाएं क्योंकि विज़िटर आपके पोस्ट को देखने के लिए आते हैं आपके ब्लॉग में लगे हुए ऐड को नहीं

* आपके ब्लॉग में अच्छे पोस्ट होने चाहिए ताकि विज़िटर आपके ब्लॉग पर आये।


तो आइये देखते हैं कि ब्लॉग में Bidvertiser के ऐड कैसे लगाते है-

Bidvertiser पर आपना अकाउंट बनाने स पहले हम Bidvertiser के बारे में कुछ जान लेते है-

Bidvertiser क्या है-

Bidvertiser एक ppc साइट है यानि PAY PER CLICK जब कोई विजिटर इसके ऐड पर क्लिक करता है तो उससे हमारी इनकम होती है। Bidvertiser को कुछ कंपनीया अपने प्रमोशन के लिए पैसे देती है। वो इसके जरिये अपने साइट का प्रमोशन करती है। इसलिए जब कोई उनके साइट पर क्लिक करता तो उससे उनकी इनकम होती है और वे अपने इनकम की कुछ कमिसन वो Bidvertiser को देती है। और Bidvertiser हमारा कमिसन हमे देती है। इससे हमरी इनकम होती है। अगर विज़िटर हमारे ब्लॉग में ऐड को खोलता है तो हमारी इनकम होती है अगर विज़िटर उसके अगले भाग में जाकर फॉर्म फील करता है। या उसमे इंटरेस्ट लेता है तो हमारी इनकम दोगुनी हो जाती है।


Bidvertiser पर अकाउंट बनाने के लिए क्या क्या चाहिये-



1. Bidvertiser पर अकाउंट बनाने के लिए हमारे पास ईमेल आईडी होनी चाहिये क्योंकि कॉन्फॉर्मेशन कोड ईमेल आईडी पर ही जाता है।

2. Bidvertiser से पैसे निकालने के लिए हमारा अकाउंट PAYPAL पर होना चाहिए। क्योंकि Bidvertiser PayPal पर पैसे भेजता है और हम PayPal के जरिये अपने बैंक अकाउंट में पैसे ले सकते हैं।

3. Bidvertiser के ऐड लगाने या Bidvertiser पर अकाउंट बनाने के लिए हमारे पास एक ब्लॉग या वेबसाइट होनी चाहिए।


इनकी जरूरत हमे पड़ती है Bidvertiser पर अकाउंट बनाने के लिए। तो नीचे दिए गए स्टेप को देखिये और जानिए Bidvertiser पर अपना अकाउंट कैसे बनाये-

1ST STEP-

जब Bidvertiser खुल जाए तो आपको Join Now its - FREE पर क्लिक करना है।


2ND STEP-

जब आप ज्वाइन Now its FREE पर क्लिक करेगें तो एक नई विंडो खुलेगी जिसमे आपको सही से पूरी जानकारी भरनी है।


1.FIRST NAME- पहले वाले खाने में आप अपना नाम भरें। जैसे आपका नाम ALOK SINGH है तो आप इसमें ALOK भरें।

2.LAST NAME- इसमें आप अपना टाइटल भर सकते हैं जैसे ऊपर आपने अपना नाम भरा वैसे ही इसमें SURNAME भर दीजिये।

3.PHONE NUMBER- तीसरे वाले खाने में आप अपना मोबाइल नंबर भर दीजिये।

4.EMAIL ADDRESS- चौथे वाले बॉक्स में आप अपना ईमेल आईडी भरें। 

5.USERNAME- अपने VIDBERISTER अकाउंट का USERNAME भरें इसी से आप पने अकाउंट में लॉगिन करेगें। 

6.CHOSE YOUR PASSWORD- इस वाले बॉक्स में अपना पासवर्ड भरें कम से कम 6 कैरेक्टर का।

7. CONFIRM PASSWORD-  इसमें अपने पासवर्ड को दुबारा भरें।

8.GET ACTIVATION CODE- अब आप GET ACTIVATION CODE पर क्लिक कर दीजिए। आपके ईमेल आईडी पर एक कोड जायेगा जिसे आप कॉपी करके इसमें भर दें।

9.CONTINUE- अब लास्ट में पूरा चेक कर ले की आपने जो जानकारी भरी है वह सही है या नहीं चेक करने के बाद कंटिन्यू के बटन पर क्लिक कर दें।

अब आपका अकाउंट Bidvertiser पर बन चूका है अब आपको अपने ब्लॉग पर इसके ऐड को लगाना है जिसकी प्रोसेस नीचे बताई गयी है।



3RD STEP-

1.सबसे पहले आप Add New Vidverister के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये।


2.Add a new Bidvertiser under a new Domain पर क्लिक कीजिये।

3.अब आप ads का टाइटल लिखिए जैसे Ads , contact us , join us Etc. कुछ भी लिख सकते हैं।

4.URL- आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट का URL यहाँ भरें। 

5.CHOSE LANGUAGE- आप अपने ब्लॉग की भासा इसमें चुने जैसे आपका ब्लॉग हिंदी में है तो हिंदी इंग्लिश में है तो ENGLISH या कोई और भासा है तो उसे चुने।

6. SELECT MAIN CATEGORY- अपने ब्लॉग की मेंन कैटेगरी चुने। जैसे की आपने ब्लॉग किस टॉपिक पर बनाया है। म्यूजिक , कंप्यूटर , शॉपिंग , गेम आदि जिसपर बनाया है उसे चुने।

7. SELECT SUB CATEGORY- यहां क्लीक करके अपने ब्लॉग की SUB कैटेगरी चुनें। आप जिस कैटेगरी को चुन रहे है उसी CATEGORY के ऐड Bidvertiser आपको देगा।

8.FINISH- अब एक बार सब कुछ चेक कर ले की आपने सही भरा है या नहीँ इसके बाद फिनिश (FINISH) के बटन पर क्लिक कर दें।

4RT STEP-

अब आपकी साइट या ब्लॉग SAVE हो गयी है अब आप Bidvertiser Center पर क्लिक करें। आप देखेंगे कि आपकी साइट या ब्लॉग इसमें दिखेगी।


अपने साइट या ब्लॉग को सेलेक्ट करके CHOSE TEMPLATE के बटन पर क्लिक करें।


अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने ब्लॉग पर AD के साइज को सेलेक्ट करना है। इसमें कई प्रकार के ऐड साइज होते हैं। 



Medium , large , skyscraper इनमे से किसी एक को चुने और UPDATE के बटन पर क्लिक कर दें।


5FT STEP-



अब आप GET Ad Code के बटन पर क्लिक कर दीजिए। एक नई विंडो खुलेगी जिसमे की Ad के कोड होगें उसे सेलेक्ट करके कॉपी कर लीजिये।


6TH STEP- 

कोड को कॉपी करने के बाद आप उसे ब्लॉग में कहीं भी लगा सकते हो। यह एक HTML कोड होता है। HTML कोड को ब्लॉग में कैसे लगाये इसके बारे में मैंने जानकारी दी है। आप नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।

Bidvertiser की कुछ खास बातें-

Bidvertiser में जब आपकी Earning  $10 हो जाये तो आप इसे निकाल सकते हैं यानी की आप PayPal के जरिये अपने बैंक अकाउंट में पैसे ले सकते हैं।

Bidvertiser एक भरोसेमंद साइट है जो की लगभग 2003 से अब तक लगातार चल रही है और अपने Publisher को पैसे दे रही है। Bidvertiser के ऐड को हम ब्लॉग सुरु करके एक या दो पोस्ट लिखने के बाद लगा सकते है
जो की नये ब्लॉगर के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप अपने ब्लॉग पर अच्छा पोस्ट लिखते हैं। और आपके ब्लॉग पर विजिटर अच्छे आते हैं तो आप Bidvertiser के ऐड द्वारा पहले ही दिन से पैसे कमा सकते है।

अगर किसी के पास 2 या अधिक ब्लॉग है तो वो एक Bidvertiser अकाउंट से अपने अलग अलग ब्लॉग पर अलग अलग तरह के ऐड लगा सकता है।


आप इन्हें भी देख सकते हैं-

आज के पोस्ट में आपने देखा की Bidvertiser पर अकाउंट कैसे बनाते हैं। उम्मीद है आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो आप नीचे जाकर ईमेल आईडी द्वारा जुड़िये जब कोई नयी पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जायेगी। अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।