आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Popular post kaise dikhaye blog me

Blog me popular post widget kaise Lagate hai. Popular post kaise add Kare blog me. Blogger me popular Post kaise add kare.



जैसा की आप जानते हैं ब्लॉगर एक बेहतर जगह है अपने जानकारी को दूसरों तक पहुचाने का इसके लिए हम अपने ब्लॉग पर अच्छे से अच्छा पोस्ट लिखते हैं। और साथ में हमे अपने के डिजाईन पर भी ध्यान देना पड़ता है। हम हमारे ब्लॉग पर विजिटर लाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं इसी से सम्बंधित आज आपको मैं पॉपुलर पोस्ट ब्लॉग में कैसे लगाते हैं इसके बारे में बताऊँगा साथ में हम ये भी जानेगें की यह होता क्या है।

POPULAR POST WIDGET क्या है-



जैसा की नाम से ही पता चलता है कि हमारे ब्लॉग की ऐसी पोस्ट जिसे विजिटर ने सबसे ज्यादा देखा है या पसन्द किया है। इसे हम पॉपुलर पोस्ट WIDGET के द्वारा अपने ब्लॉग में लगा सकते हैं। यह टूल ब्लॉगर में ही मौजूद है। इससे हमें यह फायदा होता है कि जो हमारे विजिटर होते हैं वो यह देख सकते हैं कि सबसे ज्यादा पढ़ी गयी पोस्ट कौन सी है साथ में हमे भी पता चल जाने से हम वही पोस्ट ज्यादा लिखते हैं जिसे विजिटर ज्यादा पसंद करे। तो आइये देखते हैं पॉपुलर पोस्ट ब्लॉग में कैसे लगाएं।


आप नीचे दिए हुए स्टेप को देखिये

1ST STEP-

सबसे पहले ब्लॉगर पर जाकर अपने ब्लॉग को खोलिये और डेशबोर्ड पर आ जाइये। वहां आपको LAYOUT का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक कीजिये।


LAYOUT के राईट साइड में ADD A GADGET का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक कीजिये।




2ND STEP-

ADD A GADGET पर क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा जिसमे POPULAR POST के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये।



ब्लॉग के हर पोस्ट में सर्च डिस्क्रिप्शन कैसे लगाएं?

3RD STEP-

POPULAR POST पर क्लिक करने पर CONFIGURE POPULAR POST का पेज खुलेगा जिसमे की आपको अपने POPULAR POST की सेटिंग करनी है। इसमें कुछ ऑप्शन होते हैं-

1. TITLE- पहला ऑप्शन टाइटल का होता है इसमें पहले से POPULAR POST लिखा रहता है। इसमें आप BEST ARTICLE या टॉप पोस्ट या सबसे ज्यादा देखी गयी पोस्ट कुछ भी लिख सकते हैं या इसे खाली भी छोड़ सकते हैं।



2.MOST VIEWED- इसमें आपको ये चुनना होता है कि कितने टाइम के पोस्ट को पॉपुलर दिखाना है।

ALL TIME- इसपर क्लिक करने पर आपके ब्लॉग की पुरे टाइम में जो पोस्ट सबसे ज्यादा देखी गयी है वह पोस्ट आपके पॉपुलर पोस्ट में दिखती है।

LAST 30 DAYS- इसपर क्लिक करने पर पके ब्लॉग पर लास्ट 30 दिनों में सबसे ज्यादा बार देखी गयी पोस्ट पॉपुलर पोस्ट में दिखती है।

LAST 7 DAYS- इसमें आपके ब्लॉग पर एक हप्ते में सबसे ज्यादा बार देखी गयी पोस्ट
दिखती है। आप इनमे से कोई एक पर टिक (√) लगा दें।

3. SHOW- इसमें आपको ये चुनना है कि पॉपुलर पोस्ट आपके ब्लॉग पर कैसी दिखेगी। IMAGE THUMBNAIL- अगर आपको अपने पॉपुलर पोस्ट में टाइटल से साथ पोस्ट की इमेज भी दिखानी है तो इसपर (√) टिक कर दें। SNIPPET- इस ऑप्शन पर टिक करने पर आपके ब्लॉग में पॉपुलर पोस्ट में पोस्ट की कुछ लाइन भी दिखती है।

DISPLAY UP UNITE- इसपर क्लिक करके आप यह चुन सकते हैं कि कितनी पोस्ट आपके ब्लॉग के पॉपुलर पोस्ट में दिखाई देगी। जब सबकी सेटिंग हो जाये तो लास्ट में SAVE के बटन पर क्लिक करके इसे SAVE कर दें और अपने ब्लॉग को खोलकर देखें आपके ब्लॉग में पॉपुलर पोस्ट दिखने लगेगा।



आप इन्हें भी देख सकते हैं-

आज आपने देखा की ब्लॉग में पॉपुलर पोस्ट क्या होता है और इसे कैसे लगाते हैं ब्लॉग में। उम्मीद है आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो आप नीचे जाकर ईमेल आईडी द्वारा जुड़िये जब कोई नयी पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जायेगी। अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।