आप यहाँ से ब्लॉग के सभी लेख देखें

Dry foods khane se kya fayda hai.

Dry fruits khane se kya fayde hai. Dry fruits se kaun si bimariya dur hoti hai. Dry foods khane ke fayde.




ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे-

ड्राई फ्रूट जिन्हें हम सूखे मेवे भी कह सकते हैं। इनको खाने से आपके शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। तथा शरीर को फिट रखने में भी ये मददगार साबित होते है। 



ड्राई फ्रूट में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दिमाग को मजबूत और तेज बनाते हैं। स्मरण शक्ति को बढ़ाते हैं। ड्राई फ्रूट में शरीर को थकान से दूर करने की भी शक्ति होती है।
बादाम , अखरोट , और खसखस ऐसे ड्राई फ्रूट हैं। जिसमे प्रोटीन , बिटामिन ए , बिटामिन इ ,कैल्सियम , एंटीऑक्सिडेंट के साथ साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर को ताकत प्रदान करते हैं तथा कई खतरनाख बिमारियों से हमे बचाते हैं। तो आइये देखते हैं कि ड्राई फ्रूट हमे कौन कौन से बिमारियों से बचते हैं।

1. हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं-

उम्र बढ़ने के साथ साथ हड्डियां कमजोर होती जाती है। जिससे परेसानी का सामना करना पड़ता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की जरूरत पड़ती है। खसखस में भरपूर मात्रा में कैल्शियम रहता है। जिसको खाने से हड्डिया मजबूत बनती है।


2. दिमाग मजबूत करने में-

समय के साथ साथ व्यक्ति की उम्र भी बढ़ती है तथा उसके यद् रखने की क्षमता कमजोर होती जाती है। ऐसे में अखरोट खाने से दिमाग की स्मरण शक्ति माजबूत होती है। अखरोट में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो दिमाग के लिए सही है।

3. मसल्स को स्ट्रांग बनाये-

मसल्स को बनाने के लिए खसखस बहुत ही फायदेमंद होता है। खसखस में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसके सेवन से नए मसल्स बनते हैं। तथा मसल्स मजबूत होते हैं।




4. बाल और त्वचा बनाये हेल्दी-

बालों और त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अखरोट का सेवन करें । अखरोट में बिटामिन इ की पाया जाता है। जो बालों और त्वचा को हेल्दी रखने में सहायक है।

5. ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल में-

बादाम के सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। इसके सेवन से ब्लड में अल्फ़ा टोकोफेराल की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

6. हृदय को स्वस्थ बनायें-



बादाम हृदय को स्वस्थ बनाता है। बादाम में मोनोसेचूरेटेड फैटी एसिड्स पाये जाते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवन कम करके हृदय को स्वस्थ और मजबूत बनाता है।

7. उम्र का असर कम करने में-

बादाम में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ती उम्र को कम करता है। तथा स्किन को हेल्दी रखता है।


* आप इन्हें भी देख सकते हैं-

उम्मीद है यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के जरिये या हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके फेसबुक पर अपने सवाल पूछ सकते हैं। अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो आप नीचे जाकर ईमेल आईडी द्वारा जुड़िये जब कोई नयी पोस्ट INDIAHELPME पर डाली जायेगी आपके ईमेल आईडी पर चली जायेगी। अगर ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।